फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Man Arrested with Illegal weapon used to threaten wife in Sonipat

Sonipat: संदूक में अवैध पिस्तौल छिपा पत्नी को धमकाता था, महिला ने पुलिस बुलाकर पकड़वा दिया

Mon, 14 Nov 2022 10:35 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 14 Nov 2022 10:35 AM IST
सार

सेक्टर-23 निवासी मीनाक्षी ने डायल-112 पुलिस को फोन कर बताया कि उसके पति रोहित ने घर के अंदर संदूक में अवैध पिस्तौल छिपा रखी है। महिला ने बताया कि उसका पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता और गोली मारने की धमकी देता रहता है।

विज्ञापन
Man Arrested with Illegal weapon used to threaten wife in Sonipat
सोनीपत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

सोनीपत के सेक्टर-23 में घर के अंदर अवैध पिस्तौल छिपाकर अपनी पत्नी को मारने की धमकी देना और मारपीट करना व्यक्ति को भारी पड़ गया। महिला ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। जिसके बाद पुलिस ने घर से अवैध पिस्तौल बरामद करने के बाद केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


सेक्टर-23 निवासी मीनाक्षी ने डायल-112 पुलिस को फोन कर बताया कि उसके पति रोहित ने घर के अंदर संदूक में अवैध पिस्तौल छिपा रखी है। महिला ने बताया कि उसका पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता और गोली मारने की धमकी देता रहता है। जिस पर पुलिस टीम ने रात को महिला के घर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने घर में जाकर जांच की तो संदूक के अंदर से पिस्तौल बरामद किया गया। पुलिस ने महिला के पति रोहित को हिरासत में लेकर पिस्तौल के बारे में पूछताछ की तो वह कोई लाइसेंस नहीं दिखा सका। पुलिस ने मीनाक्षी के बयान पर मारपीट और अवैध शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed