फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Loot with gas tanker driver on KGP Peripheral-way Sonipat

Sonipat: गैस टैंकर चालक की कनपटी पर पिस्तौल तान कर लूटे 34 हजार रुपये, देर रात केजीपी पर हुई वारदात

Sun, 20 Nov 2022 10:00 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 20 Nov 2022 10:00 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मथुरा के गांव खेवड़ियां निवासी तेजवीर ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह यमुनानगर निवासी साहिल मित्तल के गैस टैंकर पर चालक है। वह शनिवार रात को गाजियाबाद के लोनी से टैंकर लेकर करनाल के लिए चला था।

विज्ञापन
Loot with gas tanker driver on KGP Peripheral-way Sonipat
सोनीपत में लूट - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत में कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) पेरिफेरल-वे पर जाखौली टोल प्लाजा के पास गैस के टैंकर चालक पर दो पिस्तौल तान कर चार नकाबपोश बदमाश 34 हजार रुपये लूटकर भाग गए। पीड़ित टैंकर में गैस लेकर गाजियाबाद के लोनी से करनाल जा रहा था। वह टोल प्लाजा के पास लघुशंका के लिए रुका तो लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया गया। कुंडली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के मथुरा के गांव खेवड़ियां निवासी तेजवीर ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह यमुनानगर निवासी साहिल मित्तल के गैस टैंकर पर चालक है। वह शनिवार रात को गाजियाबाद के लोनी से टैंकर लेकर करनाल के लिए चला था। जब वह रात करीब 11 बजे जाखौली टोल प्लाजा के पास पहुंचा तो उसने टैंकर को रोक दिया और सड़क किनारे लघुशंका को चला गया।  इसी बीच चार युवक उसके पास पहुंचे। उनमें से दो ने आते ही दो पिस्तौल उसकी कनपटी पर दोनों तरफ तान दी। एक ने उसके हाथ पकड़ लिए और दूसरे ने जेब से 34 हजार रुपये की नकदी लूट ली। बाद में युवक खेतों की तरफ भाग गए। चारों युवकों ने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। तेजवीर ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। कुंडली थाना पुलिस ने लूट का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed