{"_id":"585ec6944f1c1b0f15e3a4fd","slug":"loot-murder-a-million-reward-desired-crooks-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट, हत्या के वांछित बदमाश पर एक लाख का इनाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट, हत्या के वांछित बदमाश पर एक लाख का इनाम
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
Updated Sun, 25 Dec 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
अपराधियों से ही अपराधों के बारे में जानने की मुहिम
- फोटो : gettyimages
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पुलिस ने हत्या, लूटपाट, शस्त्र अधिनियम में वांछित गांव सिंगवाल निवासी राजेश पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। राजेश पर जींद के अलावा कैथल, कुरुक्षेत्र में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसे भगौड़ा घोषित किया गया है।
एसएसपी शशांक आनंद ने बताया कि गांव सिंघवाल निवासी राजेश के खिलाफ हत्या, लूटपाट, डकैती, शस्त्र अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं के तहत एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। काफी समय से राजेश की जींद के अलावा कैथल व कुरुक्षेत्र पुलिस को तलाश है। उन्होंने बताया कि राजेश के बारे में सूचना देने वाले को एक लाख रुपये का ईनाम दिया जाएगा तथा उसका नाम-पता गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि राजेश के खिलाफ थाना उचाना, सफीदों, शहर थाना जींद, शहर थाना नरवाना, सदर थाना में भी मामले दर्ज हैं।