फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Life imprisonment to three accused of killing a young man and a woman in Sonipat

Sonipat: आन के लिए युवक-युवती की हत्या का मामला, युवती के पिता, चचेरे व फुफेरे भाई को उम्रकैद

Tue, 29 Aug 2023 07:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 29 Aug 2023 07:58 PM IST
सार

मोहाना थाना क्षेत्र के गांव गुहणा से जाकर युवक-युवती ने रोहतक में प्रेम विवाह किया था। दोनों प्रेम विवाह के बाद जींद के सफीदों में जाकर रहने लगे थे, वहां से परिवार के सदस्यों ने बहकाकर लाने के बाद गांव की बणी में लाकर हत्या की थी। तीनों दोषियों पर 25-25 हजार रुपये जुर्माना भी किया है।

विज्ञापन
Life imprisonment to three accused of killing a young man and a woman in Sonipat
Demo Pic - फोटो : google

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र सिंह ने आन के लिए युवक-युवती की हत्या करने के मामले में सुनवाई करते हुए युवती के पिता, चचेरे व फुफेरे भाई को उम्रकैद की सजा सुनाई है। तीनों दोषियों पर अदालत ने 25-25 हजार रुपये जुर्माना भी किया है। जुर्माना अदा न करने पर 15 माह अतिरिक्त कैद कर सजा भुगतनी होगी।  

विज्ञापन


मोहाना थाना के गांव गुहणा से भागकर गांव के मनोज व प्रेरणा ने रोहतक में प्रेम विवाह कर लिया था। मामले का पता लगने पर मोहाना थाना के तत्कालीन एसआई पूर्ण सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने 21 अगस्त, 2020 को पुलिस को बताया थी गांव के दोनों युवक-युवती 10 अगस्त को घर से गए थे।
विज्ञापन


बाद में उन्हें पता लगा कि वह शादी करने के बाद जींद के सफीदों में रहने लगे थे। इसका उनके परिवार के सदस्यों को पता लग गया था। जिस पर परिवार के सदस्य युवक-युवती को सफीदों से बहकाकर गाड़ी में गांव ले आए थे। उन्होंने कहा था कि उनकी शादी करा दी जाएगी। रात को गांव के बाहर बणी में युवक-युवती की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में युवती के पिता दिलबाग को गिरफ्तार किया गया था। जिसने पुलिस को बताया था कि सफीदों से गांव में लेकर आने के बाद गांव के बाहर बणी में दोनों की हत्या की गई थी। युवती का पिता बाद में वहां पहुंचा था। वह साथ में प्लास्टिक के पल्लड़ लेकर गया था। जिसमें बांधकर दोनों के शवों को रिठाल के पास नहर में डालकर आ गए थे।

जिस पर पुलिस ने मामले में युवती के फुफेरे भाई गांव छतेहरा निवासी सुनील उर्फ शीला को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं बाद में युवती के चाचा व उसके चचेरे भाई रोबिन व एक अन्य को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने मामले में वारदात में प्रयुक्त बाइक व गाड़ी को बरामद कर लिया था।

मामले में रोहतक से युवक-युवती के शादी के प्रमाणपत्र बरामद किए गए थे। पुलिस ने युवक-युवती के शव झज्जर के सालावास थाना क्षेत्र में माइनर से क्षत-विक्षत अवस्था में बरामद किए थे। पुलिस ने मामले में युवती के पिता दिलबाग, चचेरे भाई रोबिन व फुफेरे भाई सुनील के अलावा रोबिन के पिता व भाई तथा अन्य को भी गिरफ्तार किया था।


मामले की सुनवाई के बाद एएसजे शैलेंद्र सिंह की अदालत ने युवती के पिता दिलबाग, चचेरे भाई रोबिन व फुफेरे भाई सुनील को दोषी करार दिया। मंगलवार को सजा सुनाते हुए तीनों को हत्या के मामले में उम्रकैद व 15-15 हजार रुपये जुर्माना तथा शवों को खुर्द-बुर्द करने के मामले में तीन साल कैद व 10-10 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed