{"_id":"6431c42c17b3ce8b2005c925","slug":"jewelry-cash-theft-from-car-in-sonipat-of-haryana-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: अवर सचिव की कार से आभूषण-नकदी चोरी, ढाबे की पार्किंग में खड़ी कर चाय-पानी पीने के लिए रुका था परिवार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: अवर सचिव की कार से आभूषण-नकदी चोरी, ढाबे की पार्किंग में खड़ी कर चाय-पानी पीने के लिए रुका था परिवार
Sun, 09 Apr 2023 01:14 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 09 Apr 2023 01:14 AM IST
सार
परिवार बहालगढ़ स्थित ढाबे की पार्किंग में गाड़ी खड़ी कर चाय-पानी पीने के लिए रुका था। अंबाला के नारायणगढ़ से वेस्ट ग्रेटर नोएडा फ्लैट पर जा रहा था। सोने का मंगलसूत्र, कानों की बालियां, पांच हजार रुपये व फ्लैट की चाबी से भरा बैग निकाला गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सांकेतिक
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अवर सचिव की पार्किंग में खड़ी कार का शीशा तोड़कर चोर सोने के आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए। वारदात के दौरान सचिव परिवार के साथ नेशनल हाईवे-44 पर गांव बहालगढ़ के पास स्थित गणपति ढाबा पर चाय-पानी पीने के लिए रुके हुए थे। उन्होंने बहालगढ़ थाना में मुकदमा दर्ज करवा दिया है।
यूपी के वेस्ट ग्रेटर नोएडा स्थित एफएस एस्पायर टावर निवासी हरकेश कुमार ने बहालगढ़ थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, दिल्ली में अवर सचिव हैं। वह शुक्रवार को अंबाला के नारायणगढ़ से अपनी कार में सवार होकर ग्रेटर नोएडा जा रहे थे। उनकी पत्नी निशा चौहान और बेटा भी उनके साथ में थे।
वह शाम के समय बहालगढ़ के पास स्थित गणपति ढाबे पर चाय-पानी पीने के लिए रुके हुए थे। उन्होंने अपनी कार पार्किंग में खड़ी की थी। वह जब बाहर आए तो कार का शीशा टूटा हुआ था और अंदर से पर्स गायब था। उन्होंने बताया कि पर्स में उनकी पत्नी का पांच तोले का सोने का मंगलसूत्र व अंगूठी, पांच हजार रुपये तथा फ्लैट की चाबियां थीं। उन्होंने इस बारे में बहालगढ़ थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने इस संबंध में चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।
विज्ञापन
कार के शीशे तोड़कर पहले भी हो चुकी चोरी की वारदात
मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की जांच की जा रही है। चोरों का पता लगाकर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। -इंस्पेक्टर ऋषिकांत, थाना प्रभारी, बहालगढ़

- 30 मार्च को गांव रसोई के पास स्थित ढाबा की पार्किंग में खड़ी कार से एक लाख रुपये, सोने के कंगन, मोबाइल व अन्य सामान चोरी।
- 17 मार्च को बहालगढ़ स्थित ढाबा के बाहर से कॉस्मेटिक व्यापारी की कार का शीशा तोड़कर दो लाख रुपये और लैपटॉप चोरी।
- 27 जनवरी को बीमार ससुर से मिलने मुरथल रोड निजी अस्पताल में आए युवक की कार का शीशा तोड़कर 47 हजार रुपये और लैपटॉप चोरी।
- 3 सितंबर, 2022 को गांव सिसाना में कार का शीशा तोड़कर नकदी व सोने की चेन चोरी।
- 15 अप्रैल, 2022 को जीटी रोड मुरथल स्थित मन्नत ढाबा की पार्किंग में खड़ी कार का शीशा तोड़कर महिला के बैग से हीरे व सोने के आभूषण व दस हजार रुपये चोरी।
- 3 फरवरी, 2022 को सोनीपत में सेक्टर-12 बाईपास पर साईं मंदिर के पास प्रॉपर्टी डीलर की कार का शीशा तोड़कर बंदूक चोरी।
- 12 अक्तूबर, 2021 सेवानिवृत्त नौसेना कर्मी की कार का शीशा तोड़कर 50 हजार रुपये चोरी। आरोपी को गिरफ्तार किया।
- 7 अगस्त, 2021 को जीटी रोड मुरथल स्थित ढाबे पर करनाल के व्यापारी की कार का शीशा तोड़कर 90 हजार रुपये से भरा बैग चोरी।
- 8 अगस्त, 2021 को जीटी रोड बीसवां मील स्थित ढाबे पर करनाल के डॉ. प्रदीप की कार का शीशा तोड़ दो मोबाइल, कीमती फ्रेम वाला चश्मा, करीब 15 सौ रुपये की नकदी और सैनिटाइजर से भरा बैग चोरी किया था।
मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की जांच की जा रही है। चोरों का पता लगाकर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। -इंस्पेक्टर ऋषिकांत, थाना प्रभारी, बहालगढ़