फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Incidents of theft and robbery increased in Sonipat, Youth bag stolen from tourist bus, attempt to uproot ATM

सोनीपत में बढ़ी चोरी व डकैती की घटनाएं: टूरिस्ट बस से युवक का बैग चोरी, बस स्टैंड से एटीएम उखाड़ने का प्रयास

Thu, 18 May 2023 09:00 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 18 May 2023 09:00 AM IST
सार

सोनीपत में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। इस कड़ी में  टूरिस्ट बस में बैग चोरी का 10 दिन में दूसरा मामला है। वहीं, सोनीपत बस अड्डा परिसर स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के एटीएम से चोरों ने नकदी निकालने का प्रयास किया। 

विज्ञापन
Incidents of theft and robbery increased in Sonipat, Youth bag stolen from tourist bus, attempt to uproot ATM
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दिल्ली से हिमाचल के मनाली की यात्रा कर रहे यात्री का लैपटॉप, मोबाइल व अन्य सामान से भरा बैग टूरिस्ट बस में चोरी कर लिया गया। पीड़ित को जब चोरी का पता लगा तो पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने यात्री के बयान पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वह यात्रा के दौरान मुरथल क्षेत्र स्थित हवाई अड्डा ढाबे पर खाना खाने रुके थे। यात्री ने बस सवार एक अन्य सहयात्री पर चोरी का शक जताया है। बैग में डेढ़ लाख रुपये कीमत का लैपटॉप व अन्य कीमती सामान था।

विज्ञापन


बैग में डेढ़ लाख के लैपटॉप सहित था अन्य सामान
राजस्थान के कोटा स्थित सरोवर नगर निवासी प्रणव जैन ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह 16 मई की रात को दिल्ली से मनाली जाने के लिए लक्ष्मी ट्रैवल्स की बस में सवार हुए थे। बस रात को करीब नौ बजे दिल्ली से चलकर पौने 11 बजे मुरथल स्थित हवाई अड्डा होटल पर रुकी थी। वह अन्य यात्रियों संग खाना खाने उतर गए। जब वह वापस अपनी सीट पर आए तो उनका बैग गायब था। बैग में उनका डेढ़ लाख रुपये का लैपटॉप, मोबाइल, म्यूजिक सिस्टम, घड़ी व अन्य सामान थे।
विज्ञापन


बस में दिल्ली से सवार हुए एक युवक पर चोरी का शक
बैग चोरी होने के बाद से उन्होंने देखा कि एक युवक बस से गायब था। पता करने पर उसका नाम अंकित बताया गया। उसने मनाली के लिए टिकट बुक की थी, लेकिन वह मुरथल ही उतर गया। तलाश करने पर जब कोई जानकारी नहीं मिली तो मुरथल थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 दिन में टूरिस्ट बस में बैग चोरी का दूसरा मामला
टूरिस्ट बस में बैग चोरी का 10 दिन में दूसरा मामला है। इससे पहले मूलरूप से गुजरात के सूरत स्थित ऋषि बंगलो पुनागम रोड फिलहाल दिल्ली के मदनपुर खादर निवासी अभिषेक नाकाराणी ने 9 मई को बैग चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। वह 6 मई की रात को बस में दिल्ली के मजनू का टीला से हिमाचल जा रहे थे। मुरथल में हवेली होटल पर उनका 20 हजार रुपये, लैपटॉप, मोबाइल, तीन आईपैड, पासपोर्ट, जर्मन जाने का वीजा, वीजा का अनुमति पत्र और कीमती सामान से भरा बैग चोरी हो गया था।

पीएनबी के एटीएम को क्षतिग्रस्त कर नकदी चोरी का प्रयास

सोनीपत बस अड्डा परिसर स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के एटीएम से चोरों ने नकदी निकालने का प्रयास किया। चोरी के प्रयास में चोरों ने एटीएम को क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि वह नकदी नहीं निकाल सके। मामले का पता लगाने पर बैंक शाखा की मुख्य प्रबंधक ने पुलिस को अवगत कराया है। सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बस अड्डा परिसर में लगाया गया है एटीएम
पंजाब नेशनल बैंक की सेक्टर-14 स्थित शाखा में मुख्य प्रबंधक नेहा राठौर ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि उनकी शाखा का एक एटीएम बस अड्डा परिसर में लगा हुआ है। चोरों ने तडक़े सवा तीन बजे उसमें से नकदी निकालने का प्रयास किया है। हालांकि चोर एटीएम से नकदी नहीं निकाल सके। नकदी निकालने के प्रयास में उन्होंने एटीएम को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिससे बैंक को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने मामले में जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed