{"_id":"643a31f642766898c504bbe6","slug":"husband-attacked-woman-with-brick-in-sonipat-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: सहेली के चालक संग कार में घर पहुंची महिला, ईंट से पति ने किया हमला, ड्राइवर के साथ भी मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: सहेली के चालक संग कार में घर पहुंची महिला, ईंट से पति ने किया हमला, ड्राइवर के साथ भी मारपीट
Sat, 15 Apr 2023 10:41 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 15 Apr 2023 10:41 AM IST
सार
सोनीपत सिविल लाइन थाना क्षेत्र की रहने वाली ने महिला को बताया कि वह 13 अप्रैल को पुलिस लाइन की तरफ गई थी। वहां से उनकी सहेली का चालक उन्हें कार में बैठाकर घर छोड़ने आया था।
विज्ञापन
सिविल लाईन सानीपत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने अपने पति पर हमला करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसकी सहेली का कार चालक उसे घर छोड़ने आया तो बिफरे पति ने दोनों से मारपीट की। महिला पर ईंट से हमला करने के साथ ही उनके संवेदनशील अंगों पर भी चोट मारी गई है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
महिला का आरोप पति ने ईंट मारने के साथ ही संवेदनशील अंगों पर मारी चोट
सिविल लाइन थाना क्षेत्र की रहने वाली ने महिला को बताया कि वह 13 अप्रैल को पुलिस लाइन की तरफ गई थी। वहां से उनकी सहेली का चालक उन्हें कार में बैठाकर घर छोड़ने आया था। जब वह कार से उतरी तो घर के बाहर उनके पति पहले से बैठे थे। उन्हें कार से उतरता देख अचानक गुस्सा हो गए और उनके व चालक के साथ मारपीट करने लगे। उनके पति ने गली से ईंट उठाकर भी उन पर हमला किया।
विज्ञापन
इसके बाद उनके पति उसे घसीट कर घर के अंदर ले गए और मारपीट करने लगे। महिला का आरोप है कि उनके संवेदनशील अंगों पर पर भी हमला किया गया। महिला ने कहा कि इसी बीच उनका बेटा स्कूल से घर आ गया। जिसने उसे बचाया। महिला को अस्पताल में उपचार दिलाया गया। महिला ने अब मामले की शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मारपीट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन