फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   honour killing in gohana, sister also include arrest, burnt dauther in fire, matand, sonipat

छात्रा की हत्या में बड़ी बहन ने दिया था मां-बाप का साथ

Wed, 06 Jul 2016 12:46 AM IST
Sonipat
Sonipat Updated Wed, 06 Jul 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
honour killing in gohana, sister also include arrest, burnt dauther in fire, matand, sonipat
गोहाना में ऑनर किलिंग: बेटी की हत्या - फोटो : amar ujala
 उपमंडल के गांव मातंड में हुए ऑनर किलिंग के मामले में मंगलवार को नया खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस हत्याकांड में मृतका की बड़ी बहन को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया है। पुलिस ने हत्यारोपी पिता और बहन को मंगलवार को अदालत में पेश किया। जहां से पिता को दो दिन के रिमांड पर और बहन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छात्रा की मां को सोमवार को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन


गांव मातंड में एक जुलाई को बीए की छात्रा स्वीटी की हत्या कर उसके शव को बिटोड़े में जला दिया गया था। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला, लेकिन तब तक शव का अधिकतर हिस्सा जल चुका था। छात्रा के दादा की शिकायत पर छात्रा की मां सुदेश और पिता बलराज पर हत्या का मामला दर्ज किया गया था। सोमवार को पुलिस ने सुदेश को गिरफ्तार कर रोहतक जेल भेज दिया, वहीं, मंगलवार को आरोपी बलराज को भी गांव मातंड से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


बलराज को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। साथ ही दोपहर बाद मृतका की बड़ी बहन मीना को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मीना के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त डंडा बरामद किया है। वहीं, आरोपी पिता बलराज को रिमांड पर लेकर पुलिस वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हसनगढ़ के युवक से था प्रेम-प्रसंग, समझाने पर नहीं मानी बेटी
पुलिस पूछताछ में आरोपी पिता ने खुलासा हुआ कि स्वीटी का गांव हसनगढ़ के युवक के साथ प्रेम-प्रसंग था। स्वीटी घर से भागकर अपने प्रेमी के पास चली जाती थी। परिजनों ने स्वीटी को बहुत समझाया, लेकिन उसने बात अनसुनी कर दी। जब उसने परिजनों की कोई बात नहीं मानी तो एक जुलाई की रात को उसकी घर पर लाठी-डंडों से उसकी हत्या कर दी गई। हत्या का किसी को पता न चले इसके लिए रात के अंधेरे में बलराज के ही बाड़े में बने बिटोड़े में शव को डालकर जला दिया था।

बुटाना पुलिस चौकी प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि इस मामले में नामजद छात्रा के दोनों चाचा अभी फरार हैं। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed