फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Hindi subject paper leaked from Gohana, exam cancelled

Sonipat: गोहाना के भावड़ से लीक हुआ हिंदी विषय का पेपर, परीक्षा रद्द; ड्यूटी में कोताही बरतने वाले रिलीव

Wed, 06 Mar 2024 07:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 06 Mar 2024 07:21 PM IST
सार

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भावड़-1 में बनाए गए परीक्षा केंद्र के स्टाफ को ड्यूटी में कोताही बरतने पर रिलीव किया गया है। पेपर लीक करने वाले परीक्षार्थी, केंद्र अधीक्षक, उप-केंद्र अधीक्षक, ऑब्जर्वर व पर्यवेक्षक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Hindi subject paper leaked from Gohana, exam cancelled
नकल कराते हुए। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा का हिंदी विषय का पेपर बुधवार को लीक हो गया। गोहाना के गांव भावड़ स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्र से पेपर लीक होने की सूचना पर बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव के निर्देश पर एसटीएफ-2 उड़नदस्ता टीम मौके पर पहुंची और जांच कर परीक्षा केंद्र-1 का हिंदी विषय का पेपर रद्द कर दिया। साथ ही पेपर लीक करने वाले परीक्षार्थी व संबंधित केंद्र स्टाफ के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई है।

विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा को लेकर जिले में 84 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिन पर बुधवार को 12वीं कक्षा का हिंदी विषय का पेपर संचालित किया गया। बोर्ड परीक्षा को नकल रहित संचालित करने के प्रयासों के बावजूद हिंदी विषय के पेपर में कई परीक्षा केंद्रों पर जमकर नकल चली।
विज्ञापन


गोहाना के गांव भावड़ स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्र से एक परीक्षार्थी ने हिंदी विषय का पेपर लीक कर दिया। पेपर वायरल होने की सूचना पर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बोर्ड की तरफ से गठित नियंत्रण कक्ष रोहतक से संचालित एसटीएफ-2 उडऩदस्ते को मौके पर भेज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसटीएफ-2 ने भावड़-1 केंद्र पर जाकर पेपर वायरल की जांच की तो पता चला कि परीक्षा केंद्र से एक परीक्षार्थी ने पेपर को वायरल किया है। एसटीएफ-2 ने तुरंत प्रभाव से इस केंद्र पर संचालित हिंदी विषय की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है।


साथ ही टीम ने संबंधित परीक्षार्थी, केंद्र अधीक्षक, उप-केंद्र अधीक्षक, ऑब्जर्वर व पर्यवेक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। केंद्र में परीक्षा ड्यूटी पर तैनात स्टाफ को तुरंत प्रभाव से परीक्षा ड्यूटी से रिलीव कर दिया गया है। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी को आगामी परीक्षाओं के लिए केंद्र पर नए स्टाफ की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed