फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   High speed havoc in Sonipat, Western Yamuna Link fell into canal after colliding with divider, two died

सोनीपत में तेज रफ्तार का कहर: डिवाइडर से टकराकर पश्चिमी यमुना लिंक नहर में गिरी, दो की मौत

Tue, 06 Jun 2023 09:52 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 06 Jun 2023 09:52 AM IST
सार

सोनीपत के पश्चिमी यमुना लिंक नहर व पैरलल नहरों के बीच गुजरने वाली सड़क पर रात करीब पौने दो बजे चंडीगढ़ नंबर की कार गांव ककरोई के पास अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। बताया जा रहा है कि जहां पर हादसा हुआ है वहां पर मोड़ है। कार वहां डिवाइडर से टकरा नहर में गिर गई।

विज्ञापन
High speed havoc in Sonipat, Western Yamuna Link fell into canal after colliding with divider, two died
सोनीपत में नहर में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत के गांव ककरोई के पास कार डिवाइडर से टकराकर पश्चिमी यमुना लिंक नहर में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने देर रात कार को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन निकाला नहीं जा सका। जिस पर तडक़े हाइड्रा मंगवाकर मशक्कत के बाद को निकाला गया। कार से मिले शवों में से एक के पास मिले आधार कार्ड पर गांव सफियाबाद प्रमोद कुमार का नाम लिखा है। पुलिस शवों की पहचान का प्रयास कर रही है।  

विज्ञापन


गांव ककरोई के पास हुआ हादसा, चंडीगढ़ नंबर की है कार
पश्चिमी यमुना लिंक नहर व पैरलल नहरों के बीच गुजरने वाली सड़क पर रात करीब पौने दो बजे चंडीगढ़ नंबर की कार गांव ककरोई के पास अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। बताया जा रहा है कि जहां पर हादसा हुआ है वहां पर मोड़ है। कार वहां डिवाइडर से टकरा नहर में गिर गई। रात को करीब दो बजे पुलिस को सूचना मिली तो सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


एक शव से मिला सोनीपत के सफियाबाद के ग्रामीण का आधार कार्ड
रात को कार को निकालने का प्रयास किया, लेकिन निकाला नहीं जा सका। पुलिस ने एंबुलेंस व अग्निशमन की गाड़ी को भी बुलाया गया था, लेकिन क्रेन की व्यवस्था ना हो पाने के चलते गाड़ी को नहर से बाहर नहीं निकाला जा सका। सुबह पुलिस ने हाइड्रा का इंतजाम कर नहर में गिरी गाड़ी को बाहर निकाला। पुलिस को कार के अंदर से 2 लोगों के शव मिले हैं। एक के पास से मिले आधार कार्ड पर सोनीपत के गांव सफियाबाद के प्रमोद का नाम पता लिखा है। पुलिस कार के नंबर, आधार कार्ड के आधार पर शवों की पहचान का प्रयास कर रही है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम ने पहचान का प्रयास किया शुरू
देर रात करीब दो बजे कार के नहर में गिरने की सूचना मिली थी। मशक्कत के बाद कार को निकाल लिया गया है। उसमें दो शव मिले हैं, जिनकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है। -इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed