{"_id":"57ec17c24f1c1ba774574140","slug":"hearing-court-bomb-blast-terrorist-vc-sonepat","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 साल पहले हुए सीरियल बम धमकों के संदिग्ध आतंकी टुंडा की पेशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
20 साल पहले हुए सीरियल बम धमकों के संदिग्ध आतंकी टुंडा की पेशी
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत
Updated Thu, 29 Sep 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
करीम टुंडा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीस साल पहले सोनीपत के सीरियल बम धमाकों के आरोपी आतंकी अब्दुल करीम टुंडा की बुधवार को एडीजे डॉक्टर सुशील गर्ग की अदालत में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई। पेशी के दौरान तत्कालीन डीएसपी बलबीर सिंह, एफएसएल के अधिकारी रामकुमार व महेश व एक चिकित्सक ने अपने बयान दर्ज करवाए। अब तक मामले में 35 गवाहों के बयान दर्ज हो चुके हैं, जबकि एक गवाह की मौत हो चुकी है। उसके खिलाफ कुल 55 गवाही होनी हैं।
28 दिसंबर, 1996 को की शाम बस स्टैंड के पास स्थित तराना सिनेमा के निकट व दूसरा धमाका गीता भवन चौक स्थित मिष्ठान भंडार के पास बम धमाका हुआ था। धमाके में करीब एक दर्जन लोग घायल हुए थे। पुलिस ने इस संबंध में इंदिरा कॉलोनी निवासी सज्जन सिंह के बयान पर मामला दर्ज किया था। मामले में आतंकी अब्दुल करीम टुंडा का नाम सामने आया था, लेकिन टुंडा पाकिस्तान चला गया था, जहां कराची में लंबे समय तक रहा।
जब वह नेपाल के रास्ते वापस भारत आया तो दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने उसे नेपाल बॉर्डर पर दबोच लिया था। तभी से उसकी रोहतक, सोनीपत व पानीपत के सीरियल बम धमाकों में पेेशी हो रही है। सोनीपत के दो बम धमाकों के आरोपी टुंडा की बुधवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. सुशील गर्ग की अदालत में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हुई।