{"_id":"660ac06585e123c9f20f9d2f","slug":"haryana-nine-year-old-innocent-girl-who-went-to-bhandara-gang-raped-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: भंडारे में गई नौ साल की मासूम से सामूहिक दुष्कर्म, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: भंडारे में गई नौ साल की मासूम से सामूहिक दुष्कर्म, केस दर्ज
Mon, 01 Apr 2024 07:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 01 Apr 2024 07:40 PM IST
सार
मूलरूप से उत्तर प्रदेश का परिवार खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव में किराये पर रहता है। पड़ोस में रहने वाले लड़के व उसके साथी पर बच्ची को ड्रेन की तरफ ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। घर लौटकर बच्ची ने खुद के साथ हुई घटना से मां को अवगत करवाया।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत के खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाली नौ साल की बच्ची के साथ पड़ोस के लड़के व उसके साथी ने सामूहिक दुष्कर्म कर दिया। बच्चे घर से भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने गई थी। वहां दोनों लड़के बच्ची को एक ड्रेन की तरफ ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
मूलरूप से उत्तर प्रदेश के का एक परिवार खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव में किराये पर रहता है। परिवार की महिला ने बताया कि रविवार को उनकी नौ वर्षीय बेटी गांव में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के लिए गई थी। उसके बाद काफी देर तक घर नहीं लौटी।
विज्ञापन
उन्होंने बेटी की तलाश की, लेकिन वह कहीं पर भी नहीं मिली। काफी देर बाद बेटी घर पहुंची और उसने बताया कि पड़ोस का ही एक लड़का अपने साथी के साथ उसे बहकाकर ड्रेन के पास ले गया था।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि बेटी ने बताया कि दोनों ने वहां उसके साथ गलत काम किया। महिला ने दोनों युवकों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश की जा रही है। दोनों का पता लगाकर जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -अंकित, थाना प्रभारी, खरखौदा।