{"_id":"6abbc4c105c8d350b60df8a7","slug":"power-corporation-detects-electricity-theft-at-13-locations-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-154696-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: जमालपुर कलां में ऊर्जा निगम 13 जगह पकड़ी बिजली चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: जमालपुर कलां में ऊर्जा निगम 13 जगह पकड़ी बिजली चोरी
विज्ञापन
- 30 बकायेदारों के कनेक्शन काटे, पांच लाख रुपये की वसूली
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। ऊर्जा निगम की टीम ने मंगलवार को कनखल के जमालपुर कलां गांव में बिजली चोरी और बकाया राजस्व के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 13 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई।
ऊर्जा निगम और विजिलेंस की टीम ने घर-घर जाकर कनेक्शनों की जांच की। एसडीओ जगजीतपुर अमित तोमर के नेतृत्व में टीम ने मीटर, कनेक्शन और तारों की जांच के साथ बिजली चोरी के तरीकों को भी देखा। बड़े बकायेदारों पर भी कार्रवाई की गई। इस दौरान 30 बकायेदारों के विद्युत कनेक्शन काटे गए और करीब पांच लाख रुपये की राजस्व वसूली की गई।
अधिशासी अभियंता ज्वालापुर रवि कुमार ने बताया कि बिजली चोरी और लंबे समय से बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। इस दौरान जेई वरुण प्रताप पंवार, सुमित त्यागी समेत विजिलेंस टीम और ऊर्जा निगम के कर्मचारी मौजूद रहे।