{"_id":"6abbc7677a040e7ca70c0228","slug":"dsg-grnoida-news-c-1-noi1095-4778360-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नौकरी नहीं मिली तो बैटरी चोरी को बना लिया धंधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नौकरी नहीं मिली तो बैटरी चोरी को बना लिया धंधा
विज्ञापन
-सेक्टर-113 पुलिस ने दो ई रिक्शा बैटरी चोर को पकड़ा, पांच बैटरी बरामद
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा में रोजगार की तलाश में आए दो युवकों ने कमाई का ऐसा रास्ता चुना, जिसने उन्हें सीधे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। सुनसान जगह पर खड़े ई-रिक्शा देखते ही दोनों की नजर बैटरी पर टिक जाती थी और कुछ ही देर में बैटरी गायब हो जाती थी। सेक्टर-113 थाना पुलिस ने ऐसे ही एक गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर चोरी की पांच बैटरी, वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा और दो चाकू बरामद किए हैं। पुलिस को पूछताछ में गिरोह से जुड़े तीन अन्य युवकों के बारे में भी जानकारी मिली है।
डीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोरखा निवासी 19 वर्षीय विक्की कुमार और हरदोई निवासी 22 वर्षीय सुमित के रूप में हुई है। विक्की मूलरूप से बिहार के मधुबनी का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक दोनों कुछ समय पहले नौकरी की तलाश में नोएडा आए थे। नौकरी नहीं मिलने के बाद दोनों ने चोरी करना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने अपने साथ कुछ अन्य युवकों को भी जोड़ लिया।
सोमवार रात पुलिस टीम सेक्टर-112 में गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक ई-रिक्शा में दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो दोनों ई-रिक्शा छोड़कर भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से दो चाकू बरामद हुए। पूछताछ के बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की पांच बैटरियां भी बरामद कीं। पुलिस के मुताबिक बरामद बैटरियों में से दो को नोएडा के अलग-अलग स्थानों से चोरी किया गया था। आरोपियों ने हाल में भी ई-रिक्शा की बैटरी चोरी करने की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पूछताछ में दोनों ने अपने तीन अन्य साथियों के नाम बताए हैं।