फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana : four man arrested with heroin

हरियाणा : सोनीपत में सात करोड़ की हेरोइन के साथ चार युवक गिरफ्तार 

Sat, 23 Jan 2021 12:57 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 23 Jan 2021 12:57 PM IST
विज्ञापन
Haryana : four man arrested with heroin
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

हरियाणा में शनिवार को अपराध जांच शाखा की टीम ने चार युवकों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। सोनीपत के गांव दहिसरा के पास गश्त के दौरान सीआईए की टीम ने चार युवकों को 1 किलो 740 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमत करीब सात करोड़ रुपये बताई जा रही है। 

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान दिल्ली के बवाना निवासी विकास उर्फ सोनी, ओल्ड डीसी रोड स्थित भगतपुरा निवासी संदीप बेदी, सेवली निवासी अरविंद व ब्रहम कालोनी निवासी मुकद्दर उर्फ मॉडल के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन



सीआईए में नियुक्त एएसआई रमेश खत्री ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ जगदीशपुर के पास गश्त कर रहे थे। पता लगा कि दिल्ली निवासी विकास, सोनीपत निवासी संदीप, अरविंद व मुकद्दर कार में दिल्ली की तरफ से मादक पदार्थ लेकर आ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने तुरंत दहिसरा गांव के पास जीरो प्वाइंट पर नाकाबंदी कर दी। युवक दिल्ली की तरफ से कार में आए तो उन्हें रोक लिया गया। तलाशी के दौरान अरविंद से 20 ग्राम, विकास से 803 ग्राम, संदीप से 523 ग्राम व मुकद्दर से 394 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपियों के खिलाफ कुंडली थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed