{"_id":"67040c316de717c566010031","slug":"haryana-four-and-a-half-lakh-rupees-and-2-75-kg-silver-were-stolen-by-breaking-the-door-of-a-closed-flat-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: बंद फ्लैट का दरवाजा तोड़कर साढ़े चार लाख रुपये और 2.75 किलो चांदी चोरी, गोवा गया था परिवार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: बंद फ्लैट का दरवाजा तोड़कर साढ़े चार लाख रुपये और 2.75 किलो चांदी चोरी, गोवा गया था परिवार
Mon, 07 Oct 2024 09:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 07 Oct 2024 09:58 PM IST
सार
कुमासपुर के पास स्थित व्हाइट लिली सोसाइटी के फ्लैट में चोरी हुई है। फ्लैट पर ताला लगाकर परिवार गोवा गया था। बिल्डर कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड ने सूचना दी।
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत के राई में गांव कुमासपुर के पास स्थित व्हाइट लिली सोसाइटी में बंद फ्लैट का दरवाजा तोड़कर चोर साढ़े चार लाख रुपये व 2.75 किलो चांदी चोरी कर ले गए। परिवार के सदस्य गोवा गए हुए थे। सिक्योरिटी सुपरवाइजर ने घटना की की जानकारी देने पर वह लौटे।
विज्ञापन
कुमासपुर के पास सेक्टर-8 स्थित व्हाइट लिली सोसाइटी निवासी तुषार जैन ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि वह 2 अक्तूबर को वह फ्लैट पर ताला लगाकर काम के लिए परिवार के साथ गोवा गए थे। 6 अक्तूबर को सोसाइटी के सिक्योरिटी सुपरवाइजर ने मोबाइल पर कॉल कर सूचना दी कि आपके फ्लैट का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ है।
विज्ञापन
इस पर वह शाम को वापस पहुंचे। तुषार जैन ने बताया कि उनके फ्लैट का मुख्य दरवाजा टूटा मिला और अंदर अलमारियों का सामान बिखरा हुआ मिला। तिजोरी नीचे गिरा रखी थी और उसका ताला टूटा हुआ था।
विज्ञापन
उनके फ्लैट से करीब ढाई लाख रुपये की 2.75 किलो चांदी, और साढ़े चार लाख रुपये चोरी मिले। मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने फोरेंसिक साइंस लैब की टीम को बुलाकर सबूत जुटाए। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।