फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana Crime: Half-burnt body of Rajpur's Ankit found, suspicion of killing and burning it with petrol

Haryana Crime: राजपुर के अंकित का निकला अधजला शव, मारकर पेट्रोल से जलाने का अंदेशा

Mon, 02 Sep 2024 10:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गन्नौर, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गन्नौर, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 02 Sep 2024 10:48 PM IST
सार

घटनास्थल पर पेट्रोल की खाली बोतल और ब्लेड बरामद हुआ है। गर्दन व मुंह पर नुकीले हथियार से चोट के निशान है। आहुलाना-ढिंढार रोड पर 30 अगस्त को शव मिला था, किशोरी को ले जाने का पहले से मुकदमा दर्ज है।

विज्ञापन
Haryana Crime: Half-burnt body of Rajpur's Ankit found, suspicion of killing and burning it with petrol
नागरिक अस्पताल में पहुंचे परिजन व ग्रामीण। मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के गन्नौर क्षेत्र में आहुलाना-ढिंढार रोड पर हत्या के बाद आग लगा अधजली हालत में फेंके गए शव की शिनाख्त हो गई है। शव राजपुर गांव के अंकित का निकला। पुलिस ने शुक्रवार को युवक के शव को झाड़ियों से बरामद किया था। अंकित की गर्दन व मुंह पर नुकीले हथियार से हमला कर हत्या की गई थी। पुलिस अब उसके हत्यारोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि अंकित पर गन्नौर थाना क्षेत्र की किशोरी को ले जाने का मुकदमा दर्ज था, जिसमें उससे पूछताछ नहीं हुई थी।

विज्ञापन


पुलिस ने 30 अगस्त को आहुलाना-ढिंढार रोड से युवक का शव बरामद किया था। जांच में पता लगा था कि युवक की हत्या कर शव को जलाने की कोशिश की गई है। इसके बाद शव को फेंका गया है। पुलिस शव की पहचान में लगी थी। पुलिस के अनुसार शव की शिनाख्त करने के लिए कई दिन से लापता हुए युवकों के परिवार के सदस्यों से संपर्क किया जा रहा था।
विज्ञापन


इस बीच पुलिस ने राजपुर गांव के अंकित (20) के परिवार से बात की। पता लगा कि अंकित लापता है। अंकित के भाई जयबीर व ग्रामीणों ने सोनीपत के नागरिक अस्पताल में पहुंचकर शव की शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कागजात बनाए तो चिकित्सक ने शव को खानपुर मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भिजवा दिया। पुलिस अब हत्या के कारणों व हमलावरों का पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने हत्या के कारणों की नहीं दी जानकारी
अंकित सोनीपत के कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष का छात्र था। पुलिस पूछताछ में अंकित के भाई जयबीर ने हत्या के कारणों के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की है। उन्होंने पुलिस से इस मामले में संलिप्त हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की। वहीं अंकित की मौत की खबर मिलने के बाद गांव में मातम पसर गया। पुलिस को हत्या के मामले में निरीक्षण के दौरान घटनास्थल से शव के पास खाली बोतल पड़ी मिली, जिसमें पेट्रोल डाला गया था। पास में एक ब्लेड भी पड़ा हुआ मिला था, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी थी।


शव की सटीक पहचान के लिए डीएनए जांच भी कराएगी पुलिस
गन्नौर थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि शव जलने के कारण उसकी पहचान कर पाना मुश्किल था। हालांकि शव देखने के बाद अंकित के परिजनों ने उसकी पहचान कर ली। उसके बावजूद पुलिस शव की डीएनए जांच भी करवाएगी, जिससे शव की पहचान को लेकर पूरी तरह पुष्टि की जा सके। उनका कहना है कि पुलिस हत्या की गुत्थी को सुलझाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed