फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Goldie Brar had hatched a conspiracy to attack businessman in Sonipat

Sonipat: गोल्डी बराड़ ने जिले में कारोबारी पर हमले का रचा था षड्यंत्र, जेल शिफ्ट कराने के लिए यह थी गहरी साजिश

Mon, 25 Jul 2022 04:28 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 25 Jul 2022 04:28 AM IST
सार

प्रवीण हमला करने वाले शूटर को हथियार देने आया था। पानीपत में हथियार उपलब्ध कराने थे। अशोक प्रधान गैंग के सदस्य सागर राणा और अरुण बाबा के नाम से रंगदारी मांगनी थी। दोनों सदस्यों को झज्जर जेल से सोनीपत की जेल में शिफ्ट कराने को षड्यंत्र रचा जा रहा था। 

विज्ञापन
Goldie Brar had hatched a conspiracy to attack businessman in Sonipat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में एसटीएफ सोनीपत की टीम ने प्रवीन उर्फ पीके को गिरफ्तार कर लॉरेंस बिश्नोई गैंग को विदेश से चला रहे गोल्डी बराड़ के षड्यंत्र को नाकाम कर दिया है। गोल्डी बराड़ सोनीपत में दो वारदात को अंजाम दिलवाना चाहता था। उसने एक वारदात को अंजाम दिलवाने को ही प्रवीन को हथियार उपलब्ध कराने भेजा था। उसे हथियार पानीपत में किसी को देने थे। 

विज्ञापन


एसटीएफ की टीम ने झज्जर के कुलासी निवासी प्रवीन उर्फ पीके को अवैध हथियारों और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से यूएसए में बनी हुई स्टार कंपनी की 30 व 32 बोर की दो स्वचालित पिस्तौल बरामद की गई हैं। एसटीएफ के अनुसार यह दोनों पिस्तौल लाखों रुपये कीमत की है। इनमें 30 बोर की पिस्तौल दूर तक मार के लिए प्रयोग की जाती है। पुलिस ने प्रवीन को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में ही गोल्डी बराड़ की गहरी साजिश सामने आई है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार प्रवीन कुमार ने बताया है कि गोल्डी बराड़ ने सोनीपत के एक कारोबारी को टारगेट किया था। उससे अशोक प्रधान गैंग के सदस्य सागर राणा और अरुण बाबा के नाम से रंगदारी मांगनी थी। रंगदारी मांगने के दो दिन बाद उस पर गोली चलानी थी, जिससे सोनीपत जिले में इन दोनों पर जानलेवा हमला कराने और रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज हो जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पीछे गैंग की साजिश थी कि उन दोनों को झज्जर जेल से सोनीपत शिफ्ट करा लिया जाए। वह दोनों वहां परेशान हैं और जेल से अपराध को संचालित करने में परेशानी आ रही है। जेल में बंद एक दूसरे गैंग के बदमाश उनको चुनौती पेश कर रहे हैं। इन दोनों पर सोनीपत में मुकदमा दर्ज कराकर यहां ट्रांसफर कराने का षड्यंत्र था। हालांकि एसटीएफ ने आरोपी को पहले ही दबोच लिया। 


नवीन पर हमले का दबाव बढ़ रहा
पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि लॉरेंस गैंग पर नवीन पर हमला करने का दबाव बढ़ रहा है। गैंग उस पर भी हमला करने का षड्यंत्र रच रहा है। गैंग के सदस्य पहले भी उस पर हमला कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed