फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Gold chain stolen from neck of three women in Gohana of Sonipat

सोनीपत: कथा सुनने आई तीन महिलाओं के गले से सोने की चेन चोरी, गोहाना व नरवाना की रहने वाली हैं पीड़ित

Sun, 10 Jul 2022 08:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 10 Jul 2022 08:54 PM IST
सार

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली, लेकिन चोरों का पता नहीं लग पाया। पुलिस ने अमरेश की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Gold chain stolen from neck of three women in Gohana of Sonipat
अग्रवाल सत्संग भवन में लोगों से बातचीत करती पुलिस की टीम और भाजपा नेता इंद्रजीत विरमानी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना में पुरानी अनाज मंडी क्षेत्र स्थित अग्रवाल सत्संग भवन में चल रही श्रीमद्भागवत कथा सुनने आई तीन महिलाओं के गले से सोने की चेन चोरी कर ली गई। जानकारी पर शहर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने चोरों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस ने एक पीड़िता के बयान पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


शिव नगर निवासी अमरेश ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि वह शनिवार देर शाम को अपनी सहेली राम गली निवासी कविता के साथ पुरानी अनाज मंडी के पास स्थित अग्रवाल सत्संग भवन में श्रीमद्भागवत कथा सुनने गई थी। वहां काफी भीड़ थी। देर शाम कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का मंचन हुआ था।
विज्ञापन


यह कार्यक्रम खत्म होने के बाद अमरेश ने गले में देखा तो उसकी सोने की चेन और लोकेट गायब मिले। उसकी सहेली कविता के गले से भी दो ताले की चेन गायब मिली। कथा सुनने आई जींद के नरवाना की सलोचना गर्ग के गले से पांच तोले की सोने की चेन गायब मिली। इससे वहां हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मामले की सूचना शहर थाना गोहाना पुलिस को दी। जिस पर एएसआई जगदीश पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उधर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष इंद्रजीत विरमानी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली, लेकिन चोरों का पता नहीं लग पाया। पुलिस ने अमरेश की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से सोने की चेन चोरी करने की शिकायत मिली है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। -इंस्पेक्टर बदन सिंह, थाना प्रभारी, सिटी गोहाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed