{"_id":"6aa3052acaf9103e150c52ba","slug":"man-dies-after-being-hit-by-train-amethi-news-c-96-1-ame1021-175360-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
Fri, 11 Sep 2026 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
बाजार शुकुल के आशीषपुर गांव में गमगीन मृतक के परिजन। स्रोत: ग्रामीण
बाजारशुकुल। आशीषपुर निवासी राधेश्याम (25) की बृहस्पतिवार को बड़ागांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। उसका शव लखनऊ-सुल्तानपुर रेल ट्रैक पर मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राधेश्याम के भाई आसाराम ने बताया कि राधेश्याम बुधवार को लालीरपुर गांव स्थित बड़ी बहन उर्मिला के घर जाने की बात कहकर निकला था। वह बहन के घर पहुंच भी गया था। रात में वहां से निकलने के बाद उसका पता नहीं चला। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह बड़ागांव के पास रेल लाइन पर युवक का शव पड़ा होने की जानकारी मिली। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। शव की पहचान राधेश्याम के रूप में हुई।
राधेश्याम की मौत से पिता सीताराम गहरे सदमे में हैं। वह बेटे को याद कर बार-बार बिलख उठते हैं। बहन उर्मिला भी भाई की मौत से बदहवास हैं। भाई मंसाराम गमगीन हैं। परिवार के लोगों की आंखों से आंसू थम नहीं रहे हैं। घर में मातम पसरा है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर धीरेंद्र यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में रेल ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत होने की बात सामने आई है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।