फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Girl raped in a village of Sonipat Haryana

सोनीपत: घर से उठाने की धमकी देकर नाबालिग छात्रा को बाहर बुलाया, साथी के मकान में लेजाकर किया दुष्कर्म

Fri, 13 May 2022 01:48 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 13 May 2022 01:48 AM IST
सार

आरोप है कि मामला दबाने के लिए आरोपी की मां ने छात्रा की मां को तीन हजार रुपये दिए। छात्रा को धमकी देकर हिसार में उसकी रिश्तेदारी में छोड़ आए। वापस आकर छात्रा ने मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन
Girl raped in a village of Sonipat Haryana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग छात्रा को मोबाइल पर संदेश भेजकर उसे घर से उठाने की धमकी दे बाहर बुलाने के बाद दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने छात्रा को धमकी दी थी कि घर से बाहर नहीं आने पर उसके परिवार को मार देंगे। दुष्कर्म के मामले को दबाने के लिए आरोपी की मां ने छात्रा की मां को तीन हजार रुपये भी दिए। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसने 12वीं कक्षा की परीक्षा दे रखी है। वह 27 अप्रैल की रात को घर पर थी। उसी दौरान गांव के युवक ने मोबाइल पर संदेश (मैसेज) भेजकर उसे घर से बाहर आने को कहा। जिस पर छात्रा ने मना कर दिया था। युवक ने दोबारा संदेश भेजकर धमकी दी कि वह अपने साथियों के साथ आया है। घर से बाहर नहीं आई तो उसे घर से उठा ले जाएंगे और परिवार वालों को मार देंगे। छात्रा घर से बाहर आ गई।
विज्ञापन


उसके बाद युवक और उसके दो साथी उसे गांव में अपने साथी के मकान में ले गए। वहां पर संदेश भेजने वाले युवक ने उससे दुष्कर्म किया। आरोपी 28 अप्रैल को उसे पड़ोस के गांव लेकर गए। एक आरोपी वहां पर छात्रा और दुष्कर्म करने वाले युवक के परिजनों को लेकर आया। इसके बाद युवक भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा को एक निजी चिकित्सक के पास लेकर जाया गया। आरोप है कि युवक की मां ने छात्रा की मां को मामला दबाने के लिए तीन हजार रुपये दिए। साथ ही छात्रा और उसके परिजनों को धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो जान से मार देंगे। 


इसके बाद आरोपी छात्रा को हिसार में उसकी रिश्तेदार के घर छोड़ आए। छात्रा ने वापस आकर गुरुवार को पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छात्रा का मेडिकल परीक्षण करवाया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed