{"_id":"60641e088ebc3ec89440de12","slug":"gangster-ramkaran-baiyanpur-arrested-from-delhi-hotel","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफलता : हरियाणा का गैंगस्टर रामकरण बैंयापुर गिरफ्तार, दिल्ली के होटल में छिपा था, विदेश भागने की थी योजना ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सफलता : हरियाणा का गैंगस्टर रामकरण बैंयापुर गिरफ्तार, दिल्ली के होटल में छिपा था, विदेश भागने की थी योजना
Wed, 31 Mar 2021 12:30 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 31 Mar 2021 12:30 PM IST
सार
- सोनीपत कोर्ट परिसर में अजय बरोणा को गोली मारने और उसके पिता की हत्या करने के मामले में कार्रवाई
- सीआईए-2 की टीम ने दिल्ली के रेडीसन ब्ल्यू होटल से काबू किया
विज्ञापन
गैंगस्टर रामकरण बैंयापुर गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत कोर्ट परिसर में बदमाश अजय उर्फ बिट्टू बरोणा को गोली मरवाने व गांव बरोणा में उसके पिता की हत्या करवाने के आरोपी गैंगस्टर रामकरण बैंयापुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को सीआईए-2 की टीम ने दिल्ली के रेडीसन ब्ल्यू होटल से काबू किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
18 मार्च को कोर्ट परिसर में रोहतक से पेशी पर आए बदमाश अजय उर्फ बिट्टू बरोणा को उसकी गार्द में आए सिपाही महेश ने तीन गोली मार दी थी। सिर से सटाकर गोली मारने के बाद भी अजय बच गया था और उसका रोहतक के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। उस पर हमले के 10 मिनट बाद ही गांव बरोणा में उसके पिता कृष्णचंद की हत्या कर दी गई थी। दोनों मामलों में गैंगस्टर रामकरण बैंयापुर का नाम आया था।
विज्ञापन
रामकरण व संदीप बड़वासनी गैंग में लंबे समय से गैंगवार चल रही है जिसमें संदीप बड़वासनी की हत्या हो चुकी है। बाद में 20 मार्च को पुलिस ने रामकरण के घर की तलाशी ली तो वहां से हथियार, लग्जरी गाड़ी, आभूषण और कीमती सामान मिले थे। आरोपी की तलाश में दस टीम लगाई गई थी।
विज्ञापन
मंगलवार देर रात सीआईए-2 की टीम को सूचना मिली कि बदमाश रामकरण दिल्ली के रेडीसन ब्ल्यू होटल में छिपा हुआ है। वह विदेश भागने की फिराक में है। जिस पर पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ करेगी।