फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fraud of Rs 25 lakh from youth of village Mohana in name of work in America

Sonipat: युवक से अमेरिका में काम के नाम पर 25 लाख की ठगी , गृह मंत्री को शिकायत देकर दर्ज कराया केस

Sun, 25 Dec 2022 11:59 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 25 Dec 2022 11:59 AM IST
सार

गांव मोहाना निवासी पप्पू ने गृह मंत्री और पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी थी कि अमेरिका भेजने और अच्छी नौकरी दिलाने के नाम पर उससे 25 लाख रुपये ऐंठ लिए गए। उसके मौसेरे भाई पानीपत के गांव कुराना निवासी संदीप ने उसे कहा था कि वह अपने गांव के एजेंट राजबीर व वेदपाल के माध्यम से उसे अमेरिका भेजकर वहां अच्छी नौकरी दिलवा सकता है।

विज्ञापन
Fraud of Rs 25 lakh from youth of village Mohana in name of work in America
सोनीपत में ठगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

सोनीपत के गांव मोहाना के युवक को अमेरिका भेजने और नौकरी दिलाने के नाम पर 25 लाख रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। युवक ने मामले की शिकायत गृह मंत्री अनिल विज को दी। मामले की जांच एएसपी खरखौदा को सौंपी गई। उन्होंने जांच के बाद मोहाना थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव मोहाना निवासी पप्पू ने गृह मंत्री और पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी थी कि अमेरिका भेजने और अच्छी नौकरी दिलाने के नाम पर उससे 25 लाख रुपये ऐंठ लिए गए। पप्पू ने बताया कि उसके मौसेरे भाई पानीपत के गांव कुराना निवासी संदीप ने उसे कहा था कि वह अपने गांव के एजेंट राजबीर व वेदपाल उर्फ वेद के माध्यम से उसे अमेरिका भेजकर वहां अच्छी नौकरी दिलवा सकता है। जिसके बाद वह संदीप के साथ वेदपाल और राजबीर से मिला था। उन्होंने उसे अमेरिका भेजने के नाम पर 55 लाख रुपये का खर्च बताया था। उन्होंने उसे कहा कि वह कई युवाओं को अमेरिका भिजवा चुके हैं। वह सभी अच्छे रुपये कमा रहे है। जिससे वह उनके झांसे में आ गया। 
विज्ञापन


संदीप और राजबीर ने कागजात के नाम पर उससे दो लाख रुपये ले लिये। बाद में उनके पिता ने तीन लाख रुपये राजबीर द्वारा दिए गए खाते में डलवा दिए। बाद में दस लाख रुपये कुराना के सुरेश को दिलवा दिए। उन्होंने उसे हस्ताक्षर किया एक चेक गारंटी के तौर पर दिया। वहीं 3.90 लाख राजबीर द्वारा दिए गए एक अन्य खाते में डलवा दिए। साथ ही छह लाख रुपये वेदपाल के कहने पर सतीश नाम के व्यक्ति को दिए गए। अलग-अलग समय में उससे करीब 25 लाख रुपये ले लिए गए। उसके बाद आरोपियों ने षड्यंत्र के तहत उसे दुबई भेज दिया। वहां उसे एक व्यक्ति मिला। उसने यूरोप का वीजा दिलवाने के लिए उसका पासपोर्ट भी ले लिया। चार माह तक वह दुबई में रहे। वहां पर उनका कोई फिंगरप्रिंट हुए और न ही कोई वीजा मिला। उससे पूछताछ करने पर व्यक्ति ने उसका पासपोर्ट लौटा दिया। उसे कोई काम नहीं मिला। वह चार माह तक दुबई रहने के बाद वापस अपने देश आ गया। इस दौरान वहां रहने में भी उसके काफी पैसे खर्च हो गए। उसने वापस आकर अपने रुपये मांगे तो वह पहले एक-दूसरे पर टालते रहे और बाद में उसे मारने की धमकी देने लगे। जिस पर उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed