फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Five years jail for the accused of preparing fake documents to marry a minor

सजा: नाबालिग से शादी के लिए फर्जी कागजात कराए थे तैयार, पांच साल कैद, 15 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया

Mon, 15 Nov 2021 11:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 15 Nov 2021 11:50 PM IST
सार

आरोपी के खिलाफ नाबालिग को बहकाकर ले जाने, दुष्कर्म करने व फर्जी कागजात तैयार कराने का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसी मामले में कोर्ट ने सजा सुनाई है।

विज्ञापन
Five years jail for the accused of preparing fake documents to marry a minor
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

सोनीपत अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरुचि अतरेजा सिंह की अदालत ने नाबालिग से शादी करने के लिए फर्जी कागजात तैयार कराने के आरोपी को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषी को पांच साल कैद व 15 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। 

विज्ञापन


सदर गोहाना थाना क्षेत्र के व्यक्ति ने दिसंबर, 2018 में अज्ञात युवक पर उसकी नाबालिग बेटी को बहकाकर ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में नाबालिग को बरामद कर लिया गया था। बाद में नाबालिग ने परिजनों के पास जाने से मना कर दिया था।
विज्ञापन


इस पर उसे बालग्राम राई भेजा गया था। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक रोहित को गिरफ्तार कर लिया था। रोहित ने पुलिस के सामने नाबालिग से शादी करने के कागजात पेश किए थे। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल कराकर इसमें दुष्कर्म की धाराएं भी जोड़ी गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी में हुई थी नाबालिग से मुलाकात 
आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो उसने बताया था कि वह नाबालिग के गांव में शादी समारोह में गया था। वहां उससे मुलाकात हो गई थी। उन्होंने शादी करने का निर्णय लिया था। नाबालिग की उम्र कम होने के कारण उसने अपने परिचितों से मिलकर उसके फर्जी कागजात तैयार कराए थे।

उसने दसवीं की फर्जी अंकतालिका के माध्यम से दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में जाकर शादी कर ली थी। पुलिस ने मामले में धारा 420, 467, 468, 471 व 120 जोड़ दी थी। परिजनों ने बताया था कि उसकी बेटी ने दसवीं पास नहीं की है, जिसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया था। 


यह भी पढ़ें ः सोनीपतः युवक आपत्तिजनक वीडियो बना महिला को करता था ब्लैकमेल, महिला ने फंदा लगाकर दे दी जान

इन धाराओं के तहत सुनाई सजा
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरुचि अतरेजा सिंह की अदालत ने रोहित को भादसं की धारा 420 में पांच साल की कैद व 10 हजार रुपये जुर्माना, 471 में दो साल कैद व 5 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न देने पर नौ माह अतिरिक्त कैद की सजा भुगतनी होगी।  दोनों सजाएं एक साथ चलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed