फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   fire on gold smith

स्वर्णकार को मारी गोली, गंभीर

Tue, 15 Dec 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Tue, 15 Dec 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
fire on gold smith
गांव मोहाना में एक स्वर्णकार पर सोमवार को एक युवक ने गोली चला दी। गोली चलाने वाला युवक मोहाना का ही है। गोली लगने से घायल स्वर्णकार को आसपास के लोगों ने सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से घायलावस्था में उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। हालांकि परिजन सुरेंद्र को लेकर एक निजी अस्पताल में चले गए हैं। देर शाम तक थाना मोहाना पुलिस ने हत्या प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मूलरूप से गांव पिनाना फिलहाल आबाद अशोक विहार, सोनीपत निवासी सुरेंद्र कुमार की मोहाना गांव में स्वर्णकार की दुकान है। सुरेंद्र के अनुसार दोपहर के समय वह अपनी दुकान के अंदर लेटा था, इसी दौरान मोहाना गांव का मनोबल दुकान पर पहुंचा और अंदर आते ही उस पर गोली चला दी। गोली उसके बायीं जांघ में लगी। गोली लगते ही उसने शोर मचा दिया। जब तक आसपास के लोग दुकान पर पहुंचते तब तक मनोबल मौके से फरार हो गया था। लोगों ने उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसे प्राथमिक उपचार के उप रांत रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने सुरेंद्र को पीजीआई ले जाने की बजाए बहालगढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने सुरेंद्र से पूछताछ की तो सुरेंद्र ने किसी तरह की दुश्मनी होने से इंकार कर दिया है। पुलिस ने मनोबल के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि फिलहाल सुरेंद्र की हालत स्थिर है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed