फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Father arrested for indecent act with step daughter

Sonipat: सौतेली बेटी से करता था अश्लील हरकत, बेटी ने घर छोड़ा, पुलिस ने खोजा तो पीड़िता ने किया खुलासा

Wed, 30 Aug 2023 11:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गन्नौर, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गन्नौर, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 30 Aug 2023 11:58 PM IST
सार

आरोपी पिता के खिलाफ पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लड़की का पता लगाकर बरामद किया तो उसने पुलिस को आपबीती सुनाई। 

विज्ञापन
Father arrested for indecent act with step daughter
demo pic

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के बड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने पिता-पुत्री के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। आरोप है कि व्यक्ति अपनी सौतेली बेटी से अश्लील हरकत करता था। इससे तंग आकर वह घर छोड़कर अपनी सहेली के रिश्तेदार के पास चली गई। इसके बाद उसके पिता ने बड़ी थाने में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज करवाया।

विज्ञापन


जब पुलिस ने लड़की का पता लगाकर बरामद किया तो उसने पुलिस को आपबीती सुनाई। इसके बाद पुलिस ने उसके बयान दर्ज कराए और आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


सहेलियों से हुई पूछताछ
पुलिस ने जब लड़की की सहेलियों से पूछताछ की तो उसकी एक सहेली ने बताया कि वह उसके रिश्तेदार के पास रुकी हुई है। इसके बाद पुलिस ने लड़की को बुलवाया। जिसके बाद लड़की ने अपनी आपबीती सुनाई। पीड़िता ने बताया कि वह उसकी सौतेली बेटी है। उसकी मां ने दूसरा विवाह किया था, जिसके बाद से वह अपने सौतेले पिता के घर रहने लगी। उनका सौतेला पिता अपने एक साथी को भी घर पर बुलाता था और शराब पीने के बाद दोनों उसके साथ अश्लील हरकत करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की
एसीपी गन्नौर गोरखपाल राणा ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता के बयान लेकर आरोपी के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसके साथी के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed