फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Encounter between accused and Sonipat Police

Sonipat: दो युवकों को गोली मारकर भागे आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़, गोली लगने से एक घायल; गिरफ्तार

Sat, 31 May 2025 09:24 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 31 May 2025 09:24 AM IST
सार

शुक्रवार रात गढ़ी झंझारा रोड पर गन्नौर निवासी नकुल और राजीव को गोली मार दी गई थी। पुलिस टीम ने सुबह पांच बजे बुटाना-गंगाना रोड पर जींद रोड पुल के नीचे थे कि तभी दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर आए। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने फायरिंग कर दी। बचाव में गोली चलाने पर एक के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया।

विज्ञापन
Encounter between accused and Sonipat Police
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

गन्नौर में शुक्रवार रात दो युवकों को गोली मारकर भागे आरोपियों की शनिवार सुबह पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि दूसरे आरोपी को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


शुक्रवार रात गढ़ी झंझारा रोड पर गन्नौर निवासी नकुल और राजीव को गोली मार दी गई थी। घटना के समय दोनों युवक गढ़ी झंझारा रोड पर घूमने निकले थे। सूचना के बाद पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया था। रात को स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट प्रभारी अजय धनखड़, सीआईए-1 प्रभारी बीर सिंह व सीआईए गन्नौर प्रभारी मुकेश की टीम बनाकर हमलावरों की तलाश शुरू की थी। पुलिस को इनपुट मिला था कि युवक गंगाना की तरफ भागे है। 
विज्ञापन




पुलिस टीम ने सुबह पांच बजे बुटाना-गंगाना रोड पर जींद रोड पुल के नीचे थे कि तभी दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर आए। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने फायरिंग कर दी। बचाव में गोली चलाने पर एक के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। आरोपी रोहित और अंकुश हैं। रोहित मूलरूप से गांव गंगाना व अंकुश गांव निजामपुर का रहने वाला है। दोनों वर्तमान में किराए पर गांधी नगर, गन्नौर में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



घायल आरोपी रोहित को इलाज के लिए खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड जांचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed