{"_id":"6475c99f3374c3aa710e6cbb","slug":"elders-protest-due-to-post-office-workers-giving-2000-notes-in-lieu-of-pension-in-sonipat-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: पेंशन के बदले 2000 का नोट दे रहे डाकखाना कर्मी, बुजुर्गों ने किया विरोध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: पेंशन के बदले 2000 का नोट दे रहे डाकखाना कर्मी, बुजुर्गों ने किया विरोध
Tue, 30 May 2023 03:32 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 30 May 2023 03:32 PM IST
सार
सोनीपत के भदाना गांव के वरिष्ठ नागरिकों का कहना है कि एक तरफ तो सरकार ने 2000 रुपये का नोट का चलन बंद कर दिया, उधर डाक कार्यालय के कर्मचारी उन्हें 2000 रुपये का नोट देकर परेशानी में डाल रहे हैं। वह जब मंगलवार को डाकखाना में पेंशन निकलवाने के लिए पहुंचे तो डाक कार्यालय के कर्मियों ने उन्हें पेंशन के रूप में 2000 रुपये के नोट थमा दिया।
विज्ञापन
दो हजार का नोट दिखाते बुजुर्ग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से 19 मई को 2000 रुपये के नोट को चलन से बाहर करने के निर्णय के बाद सोनीपत के गांव भदाना में वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन में दो हजार रुपये के नोट देने का मामला सामने आया है। गांव के वरिष्ठ नागरिकों ने डाकखाने के कर्मचारियों पर पेंशन के रुपये निकालने की एवज में 2000 रुपये का नोट देने का आरोप लगाया है। जिससे वरिष्ठ नागरिकों में रोष है।
विज्ञापन
दुकानदार नोट लेने से मना कर रहे
भदाना गांव के वरिष्ठ नागरिकों का कहना है कि एक तरफ तो सरकार ने 2000 रुपये का नोट का चलन बंद कर दिया, उधर डाक कार्यालय के कर्मचारी उन्हें 2000 रुपये का नोट देकर परेशानी में डाल रहे हैं। वह जब मंगलवार को डाकखाना में पेंशन निकलवाने के लिए पहुंचे तो डाक कार्यालय के कर्मियों ने उन्हें पेंशन के रूप में 2000 रुपये के नोट थमा दिया।
विज्ञापन
ऐसा आज नहीं, बल्कि कई दिन से चल रहा है। कर्मचारी वरिष्ठ नागरिकों को 2000 के नोट देकर तंग कर रहे हैं, लेकिन खर्च करने पर दुकानदार नोट लेने से मना कर रहे हैं। वहीं मामले की जानकारी डाक विभाग के अधीक्षक सुरेश कुमार भारद्वाज के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने कर्मचारियों को लताड़ लगाते हुए 2000 के नोट बदलने की बात कहीं। इसके बाद वरिष्ठ नागरिकों को 2000 के नोट की बजाय 500-500 के नोट दिए गए।
विज्ञापन