{"_id":"644b8798724500422903c220","slug":"elderly-attacked-with-sticks-in-sonipat-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: बुजुर्ग पर लाठी-डंडों से हमला, दवा लेकर घर लौट रहे थे सास-ससुर, तभी युवक ने किया अटैक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: बुजुर्ग पर लाठी-डंडों से हमला, दवा लेकर घर लौट रहे थे सास-ससुर, तभी युवक ने किया अटैक
Fri, 28 Apr 2023 02:15 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 28 Apr 2023 02:15 PM IST
सार
गोहाना के वार्ड नंबर- 11 निवासी निपुल देवी ने सिटी गोहाना थाना पुलिस को बताया कि उनके सास-ससुर बुधवार शाम को समता चौक स्थित मेडिकल स्टोर से दवा लेने गए थे। जब वह घर वापस लौट रहे थे तो इसी दौरान वाल्मीकि बस्ती के मंगतू ने उनके ससुर भीरा को डंडे से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत के गोहाना के समता चौक स्थित मेडिकल स्टोर से लौट रहे बुजुर्ग दंपती से गाली-गलौज व मारपीट करने के साथ ही एक युवक ने उनके घर आकर उनकी पुत्रवधू से भी गाली-गलौज की। बाद में वह बुजुर्ग से दो हजार रुपये लूटकर भाग गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत सिटी गोहाना थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
गोहाना के वार्ड नंबर- 11 निवासी निपुल देवी ने सिटी गोहाना थाना पुलिस को बताया कि उनके सास-ससुर बुधवार शाम को समता चौक स्थित मेडिकल स्टोर से दवा लेने गए थे। जब वह घर वापस लौट रहे थे तो इसी दौरान वाल्मीकि बस्ती के मंगतू ने उनके ससुर भीरा को डंडे से पीटना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं उसने उनकी सास से भी गाली-गलौज की। राहगीरों ने उनके सास-ससुर को छुड़वाया। उसके बाद आरोपी उनका पीछा करते हुए घर में आ घुसा।
विज्ञापन
पुलिस की जांच शुरू
निपुल का आरोप है कि आरोपी ने घर आकर उनके साथ भी गाली-गलौज की। साथ ही घर आकर उनके ससुर पर फिर से हमला कर दिया। वह उन्हें धमकी देकर उनके ससुर से दो हजार रुपये लूटकर भाग गया। साथ ही जाते हुए धमकी दी कि अगर किसी को उसके खिलाफ शिकायत दी तो तीनों को जान से मार देगा। आरोपी की धमकी के डर के चलते उन्होंने पुलिस को शिकायत नहीं दी। अब उन्होंने पुलिस को बताया है और अपने ससुर की मेडिकल रिपोर्ट भी सौंपी है। पुलिस ने महिला के बयान पर मारपीट, लूटपाट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिटी गोहाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन