फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Eight lakh looted from cigarette and undergarment agency operator in Sonipat

Sonipat: सिगरेट और अंडर गारमेंट एजेंसी संचालक से आठ लाख लूटे, बाइक सवार दो बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

Wed, 19 Apr 2023 12:17 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 19 Apr 2023 12:17 AM IST
सार

सिगरेट व अंडर गारमेंट के थोक व्यापारी ने खन्ना कॉलोनी में एजेंसी खोल रखी है। रात करीब आठ बजे दो बाइक पर सवार युवक एजेंसी में घुसे और पिस्तौल तान कर बैग लूट ले गए। सेक्टर-27 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

विज्ञापन
Eight lakh looted from cigarette and undergarment agency operator in Sonipat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में खन्ना कॉलोनी में सिगरेट व अंडर गारमेंट की एजेंसी शक्ति ट्रेडर्स के संचालक को पिस्तौल दिखाकर बाइक सवार दो बदमाश आठ लाख रुपये की नकदी लूट ले गए। पीड़ित व्यापारी मंगलवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे अपनी एजेंसी पर नकदी लेने आए थे।

विज्ञापन


इसी दौरान बाइक पर पहुंचे दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। सूचना के बाद पहुंची सेक्टर-27 थाना पुलिस ने जांच के बाद लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगालते हुए बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


सेक्टर-15 निवासी यशपाल ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि वह सोनीपत में जॉकी अंडर गारमेंट व मार्लबोरो सिगरेट के थोक के व्यापारी है। इसके लिए उन्होंने खन्ना कॉलोनी में शक्ति ट्रेडर्स के नाम से अपनी एजेंसी खोल रखी है। उनके पास 10-12 युवक काम करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो बाजार में माल सप्लाई करने के साथ ही रुपये एकत्रित कर उन्हें देते है। वह मंगलवार देर शाम को अपने कार्यालय में बैठे थे। उनके साथ ग्राहक नरेंद्र भी मौजूद था। इसी दौरान युवक उनकी एजेंसी में घुसे और आते ही पिस्तौल तान दी। इस पर एक युवक ने वहां रखा आठ लाख रुपये की नकदी से भरा बैग उठा लिया और बाहर भाग गए। वह भागते हुए बाहर का दरवाजा भी बंद कर गए।

जिस पर अचानक हुई घटना से वह घबरा गए। बाद में उन्होंने अपने भाई अशोक को मामले से सूचित किया। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार के साथ ही एसीपी रमेश कुमार भी मौके पर आए। सीआईए की टीमों ने भी निरीक्षण किया। पुलिस ने जांच के बाद यशपाल के बयान पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया।

एक ने लगाया था हेलमेट, दूसरे ने मास्क
यशपाल ने बताया कि बदमाश अचानक उनकी एजेंसी पर आए और सीधे पिस्तौल तान दी। उनमें से एक ने चेहरे पर हेलमेट लगा रखा था और दूसरे ने मास्क लगाया था। जिससे उनका चेहरा पूरी तरह पहचान नहीं सके। बाद में वह भाग गए।

सीसीटीवी में दिख रहा संदिग्ध
पुलिस ने एजेंसी के अंदर की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। जिसमें मास्क लगाए युवक दिखाई दे रहा है। पुलिस ने काले रंग की स्प्लेंडर बाइक की तलाश में क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए है।

मेयर ने मौके पर पहुंचकर व्यापारी का बंधाया ढांढस
घटना का पता लगने पर मेयर निखिल मदान भी सेक्टर-27 थाना में पहुंचे। उन्होंने पीड़ित व्यापारी से बातचीत कर उनका ढांढस बंधाया। उन्होंने पुलिस से मामले में गहनता से जांच कर जल्द बदमाशों का पता लगाकर गिरफ्तार करने को कहा।

व्यापार मंडल ने की जल्द गिरफ्तार करने की मांग
जिला व्यापार मंडल के प्रधान संजय सिंगला ने मामले में ठोस कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर मामले में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापार मंडल इसे लेकर आंदोलन करने को मजबूर होगा।


शक्ति ट्रेडर्स के संचालक से आठ लाख रुपये की लूट की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर जांच के बाद लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में गहनता से जांच की जा रही है। जल्द मामले का पटाक्षेप किया जाएगा। -इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार, थाना प्रभारी, सेक्टर-27 सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed