फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   DPE murdered of firing

डीपीई को गोलियों से भूना

Sat, 24 Oct 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला (राई) सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला (राई) सोनीपत Updated Sat, 24 Oct 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन

अलीपुर, दिल्ली निवासी एक व्यक्ति की गांव कुमासपुर के पास शुक्रवार सुबह (8 से 8.30 बजे के आसपास) गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। मामला पुरानी रंजिश का था। मरने वाला कुमासपुर स्थित राजकीय स्कूल में डीपीई (डेमोस्ट्रेशन ऑफ फिजिकल एजूकेशन) के पद पर नियुक्त था।

विज्ञापन


वारदात के समय वह अपनी स्विफ्ट कार से स्कूल की ओर जा रहा था। रास्ते में ही हमलावरों ने वारदात को अंजाम दे दिया। मृतक के भतीजे की शिकायत पर पुलिस ने दो को नामजद करते हुए चार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि डीपीई अपने चचेरे भाई के हत्या के मामले में गवाह था। दूसरी ओर शव मिलने पर परिजनों ने अलीपुर पहुंचकर सड़क पर जाम लगा दिया था। हालांकि पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद इसे खुलवा लिया।
विज्ञापन


गांव अलीपुर, दिल्ली निवासी निरंजन मान डीपीई के पद पर गांव कुमासपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत था। वह शुक्रवार को कार से स्कूल आ रहा था। जब वह गांव कुमासपुर के पास फिरनी पर पहुंचा तो पहले से ही घात लगाए बैठे दूसरी स्विफ्ट कार सवार बदमाशों ने उसकी कार पर दो गोली मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार पर गोली लगने के बाद निरंजन बचने की फिराक में बाहर निकला। बाहर निकलते ही निरंजन पर हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां बरसा दी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर गांव के अंदर से फरार हो गए। निरंजन मान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अचानक हुई वारदात से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। उन लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मुरथल थाना प्रभारी अजय धनखड़ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने निरंजन के भतीजे प्रदीप के बयान पर गांव ताजपुर, दिल्ली निवासी सुनील और उमेश नाम के दो युवकों सहित दो अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने हमलावरों की तलाश में दबिश शुरू कर दी है।

11 खोल मिले, 10 गोलियां शरीर में
पुलिस ने मौके से गोलियों के 11 खोल बरामद किए हैं। गाड़ी पर भी गोलियों के निशान थे। पुलिस का अनुमान है कि निरंजन के शरीर में भी लगभग 10 गोलियां लगी होंगी। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

पुरानी रंजिश से जोड़कर वारदात को देख रही पुलिस
बता दें कि निरंजन मान के चचेरे भाई अरुण उर्फ कमांडो की आठ माह पहले अलीपुर में हत्या कर दी गई थी। हत्या करने के मामले में ताजपुर, दिल्ली के कुछ युवकों का हाथ था, उन्हें नामजद भी किया गया था। इस मामले में निरंजन गवाह था। इसी को लेकर परिजन भी चिंतित रहते थे। पुलिस भी उसी मामले से जोड़कर वारदात को देख रही है।

रेकी कर दिया वारदात को अंजाम

हमलावरों को पता था कि निरंजन मान किस रूट से रोजाना स्कूल पहुंचता है। हमलावरों को यह भी पता था कि निरंजन मान को स्कूल में या कहीं और मारना आसान नहीं होगा। इसीलिए रेकी कर निरंजन की हत्या की प्लानिंग की गई होगी। गांव के अंदर पहले टी-प्वाइंट पर वारदात को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि वहां पर लगभग आधे घंटे से हमलावर गाड़ी में बैठे थे। सफेद रंग की स्विफ्ट कार में सवार इन बदमाशों ने निरंजन की गाड़ी मुड़ते ही उस पर गोली चला दी थी। दो युवकों ने काली चेकदार कमीज पहनी हुई थी।

होर्डिंग के चलते नहीं हो सकी रिकॉर्डिंग
बता दें कि जिस टी-प्वाइंट पर वारदात हुई है, वहां पर एक बैंक की शाखा भी है। शाखा के बाहर सीसीटीवी भी लगा है, लेकिन सीसीटीवी वारदात को रिकार्ड नहीं कर पाया। सीसीटीवी के सामने बैंक ने गोल्ड लोन का होर्डिंग लगा रखा है। जिसके चलते रिकार्डिंग नहीं हो सकी।  

अलीपुर में लगाया जाम
पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को अपने साथ ले गए थे। बताया जा रहा है कि शाम के समय परिजनों ने अलीपुर में पहुंचकर शव को जीटी रोड पर पल्ला मोड़ के पसा रखकर जाम लगा दिया था। परिजनों ने मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर जाम लगाया था। इस पर थाना मुरथल पुलिस भी अलीपुर गई थी और परिजनों को जल्द कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत करवाया।


परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामला पुरानी रंजिश का प्रतीत होता है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू भी कर लिया जाएगा।
-अभिषेक गर्ग, पुलिस अधीक्षक, सोनीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed