फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   death sentence, court, decision, murder, sonipat

युवक को जलाकर मारने वाली पत्नी व सास-ससुर को आजीवन कारावास

Fri, 18 Nov 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत Updated Fri, 18 Nov 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
death sentence, court, decision, murder, sonipat
court - फोटो : अमर उजाला
गांव जुआं निवासी युवक को जलाकर मारने के मामले में दोष साबित होने पर पत्नी व सास-ससुर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। मरने से पहले युवक ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए थे। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया की अदालत ने वीरवार को यह फैसला सुनाया। 
विज्ञापन


गांव जुआं निवासी मनोज कुमार को एक अगस्त, 2012 को जली हुई हालत में सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से उसे पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया गया था। वहां मनोज ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया था कि उसकी शादी जनवरी, 2012 में गांव खेवड़ा निवासी प्रीति के साथ हुई थी। ढाई माह बाद ही प्रीति कहासुनी कर अपने मायके चली गई थी। मनोज ने बताया था कि वह अक्सर उससे पैसों की मांग करती थी। जब वह मना करता था उसे धमकी देती थी। पत्नी के मायके जाने पर वह उसे लेने भी गया था। इसके बावजूद वह नहीं आई। आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके खिलाफ दहेज प्रताड़ना की झूठी शिकायत दे दी। बाद में पंचायती तौर पर समझौता हो गया।
विज्ञापन


क अगस्त, 2012 को उसके ससुराल वालों ने उसे घर बुलाया था, जहां उसके उसके ससुर श्रीभगवान, पत्नी प्रीति व सास निर्मला ने उस पर केरोसिन डालकर आग लगा दी थी। इससे वह बुरी तरह से झुलस गया था। पुलिस ने मनोज के बयान पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। बाद में मनोज की सात अगस्त को उपचार के दौरान मनोज की मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की सुनवाई करते हुए अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया की अदालत ने ससुर श्रीभगवान, सास निर्मला व पत्नी प्रीति को दोषी करार दिया है। तीनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed