फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   death secret of the girl was revealed by the viscera report after five years in Sonipat

विसरा रिपोर्ट: पांच साल बाद खुला किशोरी की मौत का राज, जहर खाने से नहीं, सिर की चोट व गला दबाने से हुई थी मौत, हत्या का केस दर्ज

Sat, 05 Feb 2022 10:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 05 Feb 2022 10:33 PM IST
सार

पांच साल बाद विसरा रिपोर्ट से खुलासा हुआ है। किशोरी की मौत सिर में अंदरूनी चोट और गला दबाने से हुई थी। जून 2017 में जान गई थी। पुलिस ने बरोदा थाने के हेड कांस्टेबल के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
death secret of the girl was revealed by the viscera report after five years in Sonipat
CRIME, क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत जिले के बरोदा थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच साल पहले किशोरी की मौत जहर खाने से नहीं, बल्कि उसकी हत्या की गई थी। विसरा रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि जहर के साथ ही उसके सिर में अंदरूनी चोट लगी थी और गले पर भी दबाए जाने के निशान थे। इसके आधार पर बरोदा थाना पुलिस ने हेड कांस्टेबल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले में गहनता से जांच करेगी। 

विज्ञापन


जींद जिले के सफीदों क्षेत्र की 14 वर्षीय किशोरी जून 2017 में बरोदा थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने ननिहाल आई हुई थी। इसके बाद 12 जून 2017 को परिजनों ने उसे बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया था। परिजनों ने संदिग्ध अवस्था में जहर खाने की बात कही थी, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने अगले दिन परिजनों के बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराया था।
विज्ञापन


साथ ही मौत के कारणों का पता लगाने के लिए विसरा लेकर मधुबन लैब में भेजा था। उसकी रिपोर्ट 20 जनवरी 2022 को मिली है। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट पर चिकित्सक की राय ली। अब तीन फरवरी को चिकित्सक ने विसरा की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस को अपनी राय (ओपिनियन) दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में किशोरी के सिर में अंदरूनी चोट व गला दबाए जाने के निशान होने का पता लगा। इसी के आधार पर पुलिस ने किशोरी की हत्या व जहरखुरानी का मुकदमा दर्ज किया है। मामले में हेड कांस्टेबल के बयान पर मुकदमा दर्ज किया गया है। 

वर्ष 2017 में किशोरी की संदिग्ध अवस्था में जहर खाने के मामले में पुलिस को विसरा रिपोर्ट मिली है। अब चिकित्सक की राय (ओपिनियन) लेने के बाद किशोरी की हत्या की पुष्टि हुई है। हालांकि परिजन अभी आगे नहीं आए हैं। फिर भी पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।  - इंस्पेक्टर नीरज कुमार, बरोदा थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed