फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Dead body of youth found in pit near railway line in Sonipat of Haryana

सोनीपत: रेलवे लाइन के पास गड्ढे में भरे पानी से युवक का शव बरामद, क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है शव

Wed, 09 Mar 2022 08:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 09 Mar 2022 08:17 PM IST
सार

बाबा कॉलोनी के पास दूषित पानी के अंदर से मिला शव तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है। एफएसएल की टीम ने मौके पर जांच की।

विज्ञापन
Dead body of youth found in pit near railway line in Sonipat of Haryana
गड्ढे में भरे दूषित पानी में युवक का शव मिलने के बाद जांच करते जीआरपी अधिकारी व मौजूद एफएसएल की टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर बाबा कॉलोनी के पास गड्ढे में भरे दूषित पानी में बुधवार सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ है। जीआरपी ने मुंह के बल पड़े शव को बाहर निकलवाया। हत्या की आशंका के चलते मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पानी में दम घुटना बताया है। जीआरपी ने विसरा रिपोर्ट जांच के लिए भेज शव की शनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन


जीआरपी से जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि ट्रैक की जांच कर रहे कीमैन संजय ने बाबा कॉलोनी के सामने अप लाइन के पास गड्ढे में भरे पानी में एक युवक का शव पड़ा देखा। जिसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी गई। स्टेशन मास्टर से मिली सूचना के आधार पर जीआरपी घटनास्थल पर पहुंची और गड्ढे में भरे पानी से करीब 27-28 वर्षीय युवक के शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन


हत्या की आशंका के चलते मौके पर एफएसएल टीम को बुलाकर जांच करवाई गई। मृतक के गले में लाल रंग के डोरे में भगवान शिव व ओम का लॉकेट मिला है। मृतक के पास किसी प्रकार का पहचान पत्र नहीं मिलने से शव की शनाख्त नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन-चार दिनों से पानी में पड़ा है शव
बताया जा रहा है कि शव पानी में करीब तीन-चार दिन से पड़ा है। मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण पानी में डूबना बताया जा रहा है। फिलहाल विसरा रिपोर्ट जांच के लिए भेज दी है। रिपोर्ट में ही मौत के असल कारणों का खुलासा हो सकेगा।

 

बाबा कॉलोनी व अप लाइन के बीच में बने गड्ढे में भरे दूषित पानी में करीब 27 वर्षीय युवक का शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण पानी में डूबना बताया जा रहा है। विसरा रिपोर्ट जांच के लिए भेज दी है। रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। शव की पहचान नहीं हो पाई है। जीआरपी शव की शनाख्त के प्रयास कर रही है। -महाबीर सिंह, प्रभारी, थाना जीआरपी, सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed