फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cyber thugs extorted Rs 2.05 lakh from farmer of Shamdi Sisan village of Sonipat

Sonipat: जमीन बेचकर मिली थी नकदी, साइबर ठगों ने किसान को झांसे में लेकर खाते से उड़ाए 2.05 लाख रुपये

Sat, 14 Jan 2023 11:58 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 14 Jan 2023 11:58 AM IST
सार

गांव शामड़ी सिसान निवासी अमित ने सदर थाना गोहाना पुलिस को बताया कि उनका खाता आंध्र प्रदेश ग्रामीण विकास बैंक की सोनीपत शाखा में है। कुछ समय पहले जमीन बेचने के बदले मिले रुपये उनके बैंक खाते में थे।

विज्ञापन
Cyber thugs extorted Rs 2.05 lakh from farmer of Shamdi Sisan village of Sonipat
सोनीपत में ठगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

सोनीपत के गांव शामड़ी सिसान के किसान को झांसे में लेकर साइबर ठग ने 2.05 लाख रुपये निकाल लिए। किसान को जमीन बेचकर नकदी मिली थी। जिसे उसने खाते में जमा कराया था। किसान ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। सदर थाना गोहाना पुलिस ने धोखाधड़ी व अमानत में ख्यानत का केस दर्ज कर लिया है। किसान के खाते से पैसे तीन अन्य खातों में ट्रांसफर किए गए हैं। पुलिस ने उनकी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव शामड़ी सिसान निवासी अमित ने सदर थाना गोहाना पुलिस को बताया कि उनका खाता आंध्र प्रदेश ग्रामीण विकास बैंक की सोनीपत शाखा में है। कुछ समय पहले जमीन बेचने के बदले मिले रुपये उनके बैंक खाते में थे। उन्होंने बताया कि 4 जनवरी को उनके मोबाइल नंबर पर एक नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने उनका नाम लेकर कहा कि वह आपका परिचित बोल रहा है। उसने कहा कि उसे कुछ रुपये आपके खाते में डलवाने है। वह रुपये बाद में आकर ले लेगा। वह उसके झांसे में आ गया। कॉल करने वाले ने उनके मोबाइल नंबर पर एक लिंक भेजा। जब उन्होंने लिंक को क्लिक किया तो उनके खाते से 4 जनवरी को 20 हजार, 25 हजार, 50 हजार, पांच हजार, पांच हजार रुपये तथा 5 जनवरी को 99 हजार 998 रुपये निकल गए। इस तरह उनके खाते से कुल 2 लाख 4 हजार 998 रुपये निकल गए। 
विज्ञापन


जब उन्हें मामले का पता लगा तो उन्होंने उस नंबर पर कॉल की। जिस पर वह नंबर बंद मिला। वह तुरंत बैंक में पहुंचे। वहां जाने पर पता लगा कि उनके खाते से रुपये तीन अन्य खातों में ट्रांसफर किए गए हैं। जिस पर पीड़ित ने सदर थाना गोहाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने किसान के बयान दर्ज कर धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव शामड़ी सिसान के किसान ने खाते से नकदी निकाले जाने की शिकायत दी है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द धोखाधड़ी करने वालों का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।  - इंस्पेक्टर वजीर सिंह, थाना प्रभारी, सदर गोहाना
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed