फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cyber fraud on the pretext of a job in a bank in Gohana of Haryana

धोखाधड़ी: बैंक में नौकरी का झांसा दे 30 रुपये फीस जमा कराने को भेजा लिंक, क्रेडिट कार्ड से 71905 रुपये उड़ाए

Sun, 06 Feb 2022 10:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 06 Feb 2022 10:24 PM IST
सार

सोनीपत के गोहाना की पटेल बस्ती के रहने वाले युवक से ठगी की गई। सिटी थाना पुलिस ने युवक के बयान पर केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Cyber fraud on the pretext of a job in a bank in Gohana of Haryana
cyber fraud - फोटो : istock

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना में पटेल बस्ती के रहने वाले युवक को बैंक में नौकरी लगवाने का झांसा देकर उसके खाते से 71 हजार 905 रुपये निकाल लिए गए। युवक के पास फीस के नाम पर 30 रुपये जमा कराने के लिए लिंक भेजकर ठगी की गई। रुपये भेजते ही युवक के पास ई-मेल आई थी। उसने बैंक में जानकारी ली तो  71 हजार 905 रुपये निकलने का पता लगा। इसको लेकर उसने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


पटेल बस्ती निवासी राजेश बंसल ने पुलिस को बताया कि 2 फरवरी को उसके पास नौकरी के लिए एक फोन आया था। फोन पर बात करने वाले ने बैंक में नौकरी लगवाने की बात कही थी। इसके बाद उसे फीस के नाम पर महज 30 रुपये देने के लिए एक लिंक भेजा गया। राजेश के अनुसार, जैसे ही उसने लिंक पर 30 रुपये भेजे, उसी समय उसके पास एक ई-मेल आई।
विज्ञापन


उसने लिखा था कि उसके खाते से रुपये निकालने का प्रयास किया गया है। इसके बाद उसने बैंक में फोन करके पता किया तो जानकारी मिली कि उसके क्रेडिट कार्ड से 71 हजार 905 रुपये निकाले गए हैं। इसको लेकर उसने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने नौकरी के नाम पर उसके खाते से रुपये निकालने की शिकायत दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस युवक के पास आए फोन कॉल के आधार पर मामले की जांच कर रही है। - इंस्पेक्टर बदन सिंह, शहर थाना प्रभारी, गोहाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed