फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   crime news

दहेज के लिए बागपत की युवती को जिंदा जलाया

Thu, 14 Jan 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Thu, 14 Jan 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
गांव जाजल में मंगलवार को एक विवाहिता को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। मृत महिला के भाई की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले किया गया। गौरतलब है कि इस मामले में जब परिजन पुलिस अधीक्षक से मिले तब जाकर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

राजकुमार निवासी गांव मोजिगाबाद नांगल, बागपत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2009 में उसकी बहन अनीता की शादी जाजल निवासी यशपाल के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। कई बार ससुराल पक्ष के लोगों की आर्थिक मदद भी की गई, लेकिन बहन की प्रताड़ना जारी रही। आरोप है कि मंगलवार को ससुराल के लोगों ने मिट्टी का तेल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति यशपाल, सास संतो, ससुर सुखवीर और देवर तेजवीर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। समाचार लिखे जाने तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन


शिकायत पर पुलिस ने नहीं की ठोस कार्रवाई
अनीता और यशपाल के दो मासूम लड़के हैं। राजकुमार ने आरोप लगाया कि जब उन्हें पता चला कि अनीता को मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जला दिया गया है तो वे तुरंत पुलिस के पास पहुंचे थे, लेकिन उन लोगों ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इसके बाद राजकुमार परिवार सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा। एसपी के निर्देशों के बाद ही पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
-सुरेंद्र कुमार, प्रभारी, गढ़मिरकपुर चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed