{"_id":"17fe5fea12b278493029c9d085da7fc8","slug":"crime-news-hindi-news-803","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहू ने किया सास का कत्ल, डीजल छिड़क आग लगाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहू ने किया सास का कत्ल, डीजल छिड़क आग लगाई
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Tue, 12 Jan 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
उपमंडल के गांव आंवली में रहने वाले जाट समुदाय के युवक विजयवीर ने अपने समुदाय में रिश्ता न होने पर दूसरे समुदाय की युवती से कोर्ट मैरिज कर ली। आरोप है कि डेढ़ एकड़ जमीन बेचकर रोहतक में बसने की जिद पूरी न होने पर उसकी पत्नी सीमा (30) ने न केवल अपनी सास दमयंती देवी (80) की हत्या कर दी बल्कि डीजल डालकर आग लगा दी। पुलिस ने हत्या के आरोप में सीमा को गिरफ्तार कर लिया है।
सदर थाना प्रभारी फूलकुंआर ने बताया कि आंवली गांव निवासी विजयवीर ने शिकायत दी है कि उसके पास मात्र डेढ़ एकड़ जमीन है। वह इस जमीन पर खेतीबाड़ी करके अपनी वृद्ध मां और स्वयं का पालन-पोषण कर रहा था। कम जमीन के चलते अपने समुदाय में रिश्ता नहीं हुआ। एक साल पहले एक व्यक्ति ने उसकी मुलाकात रोहतक की राजेंद्रा कॉलोनी निवासी सीमा से कराई। सीमा न केवल दूसरे समुदाय से थी बल्कि पहले से दिल्ली में शादीशुदा थी। हालांकि अनबन के चलते वह अपने मायके में ही रह रही थी। थोड़ी जान-पहचान के बाद दोनों ने कोर्ट में मैरिज कर ली। कुछ समय तक तो सब ठीक रहा, लेकिन पिछले कुछ समय से सीमा गांव में जमीन बेचकर रोहतक में मकान बनाने के लिए दबाव बनाने लगी। इस बात पर उसके भाई और मां ने भी साथ दिया। विजयवीर के मुताबिक उसे और उसकी मां को यह शर्त मंजूर नहीं थी। इसके चलते पिछले ढाई महीने से वह मायके में रह रही थी। कुछ दिनों पहले उसकी मां का फोन आया कि सीमा गांव आना चाहती है। इस पर 9 जनवरी को वह उसे घर ले आया। हालांकि आते ही फिर से झगड़ा होने लगा। इस पर उसने सीमा को वापस मायके भेजने का फैसला किया। 10 जनवरी की सुबह वह उसे छोड़ने के लिए गाड़ी लेने गया था। पीछे से सीमा ने पहले तो तेजधार हथियार से उसकी मां की हत्या कर दी। साथ ही डीजल छिड़कर आग लगा दी। पड़ोसियों ने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन उस समय तक उसकी मां की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और विजय के बयान पर उसकी पत्नी सीमा, साले और सास के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया।