{"_id":"830c60b4ce4313aca475aafa0efc654b","slug":"crime-news-hindi-news-716","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़नदस्ते की कार पर पथराव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उड़नदस्ते की कार पर पथराव
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Sat, 26 Dec 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआरए कॉलेज में नकल के केस बनाकर वापस लौट रहे उड़नदस्ते की कार पर पथराव का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस को शिकायत दी गई है। थाना शहर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दरअसल, इस समय एमडीयू से संबद्ध कॉलेजों में परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को शाम के सत्र में स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही थी। इसी दौरान सीआरए कालेज में पहुंचे उड़नदस्ते ने कुछ विद्यार्थियों को नकल करते हुए पकड़ लिया और यूएमसी बना दी। जब उड़नदस्ते की टीम केस बनाकर वापस चलने लगी तो कॉलेज से बाहर निकलते ही कुछ युवकों ने उनकी गाड़ियों पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव में गाड़ी के शीशे टूट गए। इसके बाद टीम के सदस्य वीरेंद्र दहिया ने थाना शहर पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।