{"_id":"55f8959c5cc7e46b1f0ee01e592ef3d6","slug":"crime-news-hindi-news-673","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोहटी में खनन कारोबारी की गोली मारकर हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोहटी में खनन कारोबारी की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Wed, 16 Dec 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव सोहटी में देर शाम एक खनन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामला पुरानी रंजिश का है। वारदात को गांव के चौराहे पर अंजाम दिया गया। हमले में घायल होने के बाद कारोबारी को दिल्ली एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक के चचेेरे भाई की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि मृतक भी हत्या के एक मामले में आरोपी था और पिछले कुछ समय से जमानत पर आया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव सोहटी निवासी राजपाल उर्फ नान्हता का खनन का काम है, जिसमें डंपरों के जरिए मिट्टी भी सप्लाई की जाती है। मंगलवार शाम को राजपाल गांव में ही था तो उसके मोबाइल में बैलेंस कम हो गया। मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए वह गांव के चौराहे पर पहुंचा था। जब वह गाड़ी से उतरकर दुकान की तरफ जाने लगा तो पहले से ही घात लगाए एक गाड़ी में बैठे कुछ युवकों ने राजपाल पर गोलियां चला दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर राजपाल को घायलावस्था में दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान राजपाल ने दम तोड़ दिया। दूसरी ओर सूचना मिलते ही थाना खरखौदा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इस मामले में राजपाल के चचेरे भाई कृष्ण की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
पहले बड़े भाई की भी हुई थी हत्या
पुलिस दबी जुबान में इसे रंजिश का परिणाम बता रही है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले मिट्टी सप्लाई का ही काम करने वाले राजपाल के बड़े भाई की भी हत्या कर दी गई थी। इतना ही नहीं राजपाल भी एक हत्या के मामले में जेल जा चुका था और फिलहाल जमानत पर बाहर आया था। बताया जा रहा है कि राजपाल और उसके परिवार की लाडपुर गांव के एक परिवार के साथ रंजिश है, इसके चलते दोनों भाइयों की हत्या की जा चुकी है।
विज्ञापन
चचेरे भाई कृष्ण की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। अभी कुछ नहीं कहा जा सकता, लेकिन परिजन भी रंजिश की ही बात कह रहे हैं। मृतक के भाई की भी पहले हत्या करने की बात सामने आई है। जांच जारी है, जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
-प्रदीप कुमार, डीएसपी, खरखौदा