{"_id":"d31b7e855b44f997136617b87fec5a34","slug":"crime-news-hindi-news-651","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने साथ चलने से इंकार किया तो खाया जहर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी ने साथ चलने से इंकार किया तो खाया जहर
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Tue, 08 Dec 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबीरपुर में सोमवार को अजीब वाकया देखने को मिला। जींद निवासी एक व्यक्ति टाटा मैजिक से अपनी ससुराल पत्नी को ले जाने आया था। पत्नी के साथ चलने से इंकार करने पर उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया और स्वयं को टाटा मैजिक में लॉक कर लिया। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। मामले की सूचना मिलने पर पहुंची थाना सदर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सेरसा खेड़ी, जींद का रहने वाला जगदीश सोमवार को कबीरपुर स्थित अपनी ससुराल आया था। जगदीश ने ससुराल में पहुंचकर अपनी पत्नी को घर चलने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। इससे आहत होकर जगदीश ने जहरीला पदार्थ निगल लिया और स्वयं को टाटा मैजिक में लॉक कर लिया। ससुरालीजनों और अन्य लोगों ने उससे बाहर निकलने की मान-मनौव्वल की, लेकिन वह नहीं माना तो जबरदस्ती टाटा मैजिक का लॉक तोड़कर उसे बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक जगदीश की हालत स्थिर थी।
ससुराल वालों ने कहा, पत्नी के साथ करता है क्रूर व्यवहार
अस्पताल में उपचाराधीन जगदीश ने बताया कि उसकी शादी को 15 साल हो गए हैं। उसके दो लड़के हैं। एक लड़का 13 साल का है तो दूसरा 11 साल का है। जगदीश के अनुसार शादी के बाद से ही अनबन चल रही है। दूसरी ओर अस्पताल में मौजूद ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया कि जगदीश अपनी पत्नी के साथ क्रूर व्यवहार करता था, इसीलिए काफी समय से वह मायके में ही रह रही है।