फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   crime news

घुड़चढ़ी आगे करने को कहा तो मार दी गोली

Tue, 16 Feb 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Tue, 16 Feb 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
उपमंडल के गांव जसराणा में शादी समारोह के दौरान गोली चलने से हुई एक की मौत मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने मृत व्यक्ति के भाई के बयान पर यह कार्रवाई की है। आरोप है कि घुड़चढ़ी के आगे करने की बात कहने पर गांव के ही युवक ने उसके भाई को गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने एक युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना सदर प्रभारी ने बताया कि रविवार देर शाम पुलिस को शिकायत मिली थी कि गांव जसराणा में घुड़चढ़ी के दौरान गोली चलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई ले जाया गया। जहां गांव जसराणा निवासी कृष्ण ने बताया कि गांव में देवेंद्र के लड़के प्रदीप और संदीप की घुड़चढ़ी हो रही थी। इस दौरान गांव का ही युवक संदीप बंदूक से गोली चला रहा था। इस पर वीरेंद्र उर्फ बिल्लू ने संदीप से कहा कि वह उनके घर के सामने गोली न चलाए और घुड़चढ़ी को आगे कर ले। इस पर संदीप ने फिर गोली चला दी, जो वीरेंद्र को जा लगी। जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने कृष्ण के बयान पर आरोपी युवक संदीप के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद आरोपी फरार है। जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed