फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   crime news

बेरी के युवक की गोहाना में गोली मारकर हत्या

Mon, 15 Feb 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Mon, 15 Feb 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
crime news
गोहाना-रोहतक रोड स्थित नए बस स्टैंड के सामने रविवार को अज्ञात ने एक युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को मौके से भारी मात्रा में अवैध हथियार और एक बाइक मिली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में रखवाया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या का शक जाहिर किया है।
विज्ञापन

नया बस स्टैंड पर आसपास के लोगों ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे रोहतक रोड की तरफ से एक युवक बस स्टैंड की ओर भागा आ रहा था और उसके पीछे-पीछे एक युवक भी भाग रहा था। पीछे भाग रहे युवक ने बस स्टैंड से कुछ ही दूरी पहले आगे भाग रहे युवक पर फायरिंग कर दी। हालांकि वह गोली उसे नहीं लगी। जब युवक बस स्टैंड के पास पहुंचा तो पिछले युवक ने उस पर फिर गोली दाग दी। गोली युवक की कनपटी पर लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


फोन पर हुई युवक की पहचान
गोली लगने के बाद करीब 15 मिनट तक युवक बस स्टैंड के बाहर ही पड़ा रहा। घटनास्थल पर भारी मात्रा में लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन कोई भी युवक की शिनाख्त नहीं कर सका। जब पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लेकर पहुंची तो युवक की जेब से पुलिस को एक मोबाइल मिला। पुलिस ने एक नंबर पर फोन मिलाया, जो गांव फरमाणा में उसकी मामी के पास गया। पुलिस ने युवक की मामी को घटना के बारे में सूचित किया तो पता चला कि युवक गांव बेरी जिला झज्जर का रहने वाला है। जिसका नाम राहुल है। जिसके बाद परिजन सामान्य अस्पताल में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता के हत्यारे पर जताया शक
सूचना पर सामान्य अस्पताल पहुंचे मृत युवक के भाई रोहित ने बताया कि राहुल (21) निवासी बेरी जिला झज्जर रविवार सुबह उसे काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। राहुल कभी गांव में लगी मिट्टी के बर्तनों की फैक्ट्री में काम करता था तो कभी क्रूजर चलाता था। फोन पर उन लोगों को सूचना मिली कि किसी ने उसके भाई की गोहाना में गोली मारकर हत्या कर दी। रोहित का कहना है कि उन्हें शक है कि गांव के ही रहने वाले और पिता की हत्या में जेल में बंद व्यक्ति ने राहुल की हत्या की है। क्योंकि गत वर्ष 13 जून की रात को उसी व्यक्ति ने पहले उसके पिता की शराब पी और फिर 500 रुपये को लेकर हुई कहासुनी के बाद हत्या कर दी थी। रोहित ने बताया कि इसी 12 फरवरी को उसकी बेटी की शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए चार दिन के लिए झज्जर जेल से पेरोल पर आया था। उन्हें शक है कि उसी ने ही उसके भाई की हत्या कर दी है।

साथ बैठकर शराब पी रहे साथी ने ही मारा था पिता को
बेरी के शेरिया मार्ग स्थित टाइल्स फैक्टरी में 13 जून 2015 की रात को फैक्ट्री मालिक नरेश गांव के ही ओमप्रकाश के साथ फैक्ट्री के पीछे बैठकर शराब पी रहा था। जब दोनों को नशा हो गया तो उनमें कहासुनी हो गई। बताया गया था कि ओमप्रकाश ने नरेश से कहा कि तुम कुछ बोलने के लायक नहीं हो। तुम्हारे बेटे ने मुझसे 500 रुपये उधार ले रखे हैं। यह बात नरेश को नागवार गुजरी और इस बात को मानने से इंकार कर दिया। इस पर रात साढ़े 9 बजे ओमप्रकाश ने रोहित के पास फोन करके 500 रुपये उधार लेने की बात पूछी। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ा कि ओमप्रकाश ने नरेश का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने नरेश के बड़े बेटे रोहित के बयान पर ओमप्रकाश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था। तब से वह झज्जर जेल में सजा काट रहा है।

भाई ने कहा, राहुल के पास नहीं थी कोई बाइक
नए बस स्टैंड पर युवक की हत्या के बाद पुलिस को मौके से चार अवैध देसी पिस्तौल मिली हैं। जिनमें से एक तो युवक के शव से कुछ ही दूरी पर और तीन शव से लगभग 30 मीटर की दूरी पर मिली हैं। इसके अलावा घटनास्थल पर बिना नंबर की एक स्प्लेंडर बाइक भी बरामद हुई है। हालांकि राहुल के भाई रोहित ने उसके पास कोई बाइक होने से मना कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने अवैध हथियार और बाइक को बरामद कर लिया है। मौके पर एफएसएल की टीम भी बुलाई गई।


क्या बोले थाना प्रभारी
थाना शहर प्रभारी कुलदीप देशवाल ने बताया कि नए बस स्टैंड के सामने एक युवक की गोली मारकर हत्या करने की सूचना मिली थी। जिससे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। युवक की पहचान राहुल निवासी बेरी के रूप में हुई है। वहीं घटनास्थल पर चार अवैध हथियार और एक बाइक मिली है। परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या का शक जताया है। जिसकी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा खानपुर कलां के महिला मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed