फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   crime news

पहलवानों को मिली जमानत, बाहर आते ही पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन

Fri, 12 Feb 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Fri, 12 Feb 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
crime news
थाना शहर पुलिस द्वारा शहर में शांति भंग करने के मामले में गिरफ्तार किए गए 10 पहलवानों को अदालत ने जमानत पर रिहा कर दिया है। अदालत ने पेशी की अगली तिथि 17 मार्च तय की है। जमानत पर रिहा होने के बाद पहलवानों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप है कि पुलिस ने उन्हें नाजायज तरीके से फंसाया है। उन पर लगे आरोप बेबुनियाद हैं। पहलवानों ने उचित कार्रवाई की मांग की है। पहलवान संदीप, राजबीर, सुमित, विनोद, विकास, दिनेश, सतीश, सतेंद्र और ओमवीर आदि ने बताया कि वीरवार को पुलिस उनके अखाड़े में आई और उन्हें अपने साथ ले गई। उनका कोई कसूर नहीं था। यहां तक की दो युवक तो अपने भाई का घी देने आए थे। पुलिस ने इन्हें भी गिरफ्तार कर लिया। इतना ही नहीं पुलिस की कई गाड़ियां होने के बावजूद उन्हें पहले गाड़ी में बैठाया फिर फौव्वारा चौक पर ले जाकर वहां से थाने पैदल ले गए। पुलिस ने उन पर जो आरोप लगाए हैं, वे बेबुनियाद हैं। मामले की उचित कार्रवाई हो।
विज्ञापन


क्या बोले थाना प्रभारी
थाना प्रभारी कुलदीप देशवाल ने बताया कि उन्हें पहलवानों के खिलाफ शिकायत मिली। जिस आधार पर कार्रवाई की गई। किसी को भी बेबुनियाद तरीके से नहीं फंसाया गया है। अपने आरोपों से बचने के लिए पहलवान ये आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर शहर में किसी को भी इनके खिलाफ शिकायत है तो वें थाना में आकर दर्ज करवा सकते हैं। शहर में किसी भी प्रकार अशांति नहीं फैलने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed