फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   crime news

26 जनवरी को स्कूल गई बच्ची हुई किडनेप

Sun, 07 Feb 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sun, 07 Feb 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
गांव के सरकारी स्कूल में 26 जनवरी का कार्यक्रम देखने गई गांव नाथूपुर में रहने वाली एक चार वर्षीय बच्ची का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। बच्ची के परिजनों के बयान पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

मूलरूप से कोडिया लालपुर, बिहार का रहने वाला मोहन महतो अपने परिवार के साथ फिलहाल गांव नाथूपुर में रहता है। थाना कुंडली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कार्यक्रम देखने के बाद घर लौटते समय रास्ते में बच्ची पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक कार सवार ने बच्ची को कुत्तों से बचाकर अपनी कार में बैठा लिया था। वह बच्ची को अस्पताल ले जाने की बात कहकर निकल गया, लेकिन आज तक बच्ची का कोई सुराग नहीं लगा। घटना के बाद बच्ची के परिवार वाले पुलिस थाने के चक्कर काट रहे हैं। वहीं मोहन महतो की पत्नी संगीता ने बताया कि उन लोगों ने आसपास के क्षेत्र में अस्पतालों में जाकर बच्ची का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सूचना पर पुलिस ने भी बच्ची का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। लड़की की तलाश में परिजन अब पुलिस थाने के चकर काट रहे हैं। घायल बच्ची को लेकर गया कार सवार सभी के लिए पहेली बनकर रह गया है पुलिस भी उसके बारे में कोई सुराग नहीं लगा पा रही है
विज्ञापन


मामला दर्ज कर पुलिस कर रही है तलाश: रणवीर
थाना कुंडली में नियुक्त जांच अधिकारी रणवीर ने बताया कि पुलिस ने बच्ची की मां के बयान पर अज्ञात के खिलाफ बच्ची को बंधक बनाकर रखने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी है और गांव के साथ-साथ आसपास के गांव में भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed