{"_id":"581e312b4f1c1b8c3c436636","slug":"crime-murder-relationship-police-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने ही बहा रहे अपनों का खून","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपने ही बहा रहे अपनों का खून
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत
Updated Sun, 06 Nov 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
firing
- फोटो : अमर उजाला
मात्र पांच दिन में हुई दो खूनी वारदातों के बाद शहर में दहशत का माहौल है। अपने ही अपनों का खून बहा रहे हैं। शहर की राजीव कॉलोनी व कुम्हार गेट पर जो वारदात सामने आई हैं, उससे न केवल शहरी के लोग बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी स्तब्ध हैं। एक भतीजे द्वारा जिस तरह से अपने चाचा, चचेरे भाई व बहन की गोली मारकर हत्या कर दी गई तो दूसरी तरफ एक जीजा ने ही अपने सालों को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।
एक का पूरा परिवार खत्म, दूसरे में मासूम के सिर से उठा पिता का साया
वाल्मीकि बस्ती में हुए झगड़े में गोलियों से पूरे परिवार को खत्म कर दिया गया तो वहीं दूसरे झगड़े में भाजपा नेता ने अपने ही साले की गोली मारकर हत्या कर दी। इससे एक मासूम के सिर से पिता का साया उठ गया, वहीं एक बाप का इकलौता बेेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा। भैया दूज पर जिस भाई की सलामती के लिए एक बहन ने जहां व्रत रखा था, वह भाई इस दुनिया में नहीं रहा।
पुलिस की सख्ती भी बेअसर
आए दिन पुलिस के द्वारा पकड़े जा रहे अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तारियों के बाद भी शुक्रवार को हुई वारदात में पुलिस ने अवैध हथियार का मामला दर्ज हुआ है। इसके बाद पुलिस की सख्ती का असर भी बेअसर दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
फूल खरब की पत्नी व भाभी गिरफ्तार
दो युवकों की हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी फूल खरब की पत्नी बबीता व उसकी भाभी सुखविंद्र को शनिवार शाम गिरफ्तार कर लिया। उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने फूल खरब सहित 8-9 अन्य लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
लोगों में संयम और सहनशीलता की कमी
लोगों के अंदर संयम और सहनशीलता की कमी बढ़ती जा रही है। इस कारण ऐसी वारदात सामने आ रही हैं। अगर लोग थोड़े संयम के साथ अपने काम के बारे में सोच लें तो ऐसी वारदात में कमी आ सकती है। वहीं, संस्कारों की कमी भी सामने आ रही है।
-डॉ. सुमित कौशिक, एमओ, पीएचसी मुरथल