{"_id":"651691583442767024010d9e","slug":"crime-graph-increased-in-sonipat-miscreants-attacked-driver-and-looted-eeco-car-police-started-investigating-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में क्राइम का ग्राफ बढ़ा: बदमाशों ने चालक पर हमला कर ईको गाड़ी लूटी, पुलिस मामले की जांच में जुटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनीपत में क्राइम का ग्राफ बढ़ा: बदमाशों ने चालक पर हमला कर ईको गाड़ी लूटी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Fri, 29 Sep 2023 02:26 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 29 Sep 2023 02:26 PM IST
सार
सोनीपत के गांव भठगांव निवासी हिमांशु ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह गांव नांगल कलां निवासी जगबीरी देवी की इको गाड़ी पर चालक है। वह गाड़ी को कुंडली-सिंघु बॉर्डर से दिल्ली के जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन तक टैक्सी में चलाते है। वह वीरवार देर शाम साढ़े सात बजे कुंडली बॉर्डर पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
सोनीपत पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत के नेशनल हाईवे-44 पर प्याऊ मनियारी के पास इको गाड़ी चालक से मारपीट कर उसे गाड़ी में ही डालकर बहालगढ़ ले जाने के बाद दो युवक गाड़ी लूटकर भाग गए। चालक प्याऊ मनियारी में गाड़ी मालिक के बेटे को रुपये देने के लिए आया था। चालक ने मामले की शिकायत कुंडली थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
बहालगढ़ के पास चालक को उतारकर गाड़ी लेकर भाग गए
गांव भठगांव निवासी हिमांशु ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह गांव नांगल कलां निवासी जगबीरी देवी की इको गाड़ी पर चालक है। वह गाड़ी को कुंडली-सिंघु बॉर्डर से दिल्ली के जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन तक टैक्सी में चलाते है। वह वीरवार देर शाम साढ़े सात बजे कुंडली बॉर्डर पर पहुंचे थे। वहां से उन्होंने गाड़ी मालिक जगबीरी देवी के बेटे राहुल को कॉल की। उनके साथ हिसाब-किताब के लिए उन्होंने प्याऊ मनियारी पर बुला लिया। उसके बाद वह प्याऊ मनियारी जाकर गाड़ी को रोक कर खड़े हो गए।
विज्ञापन
इसी दौरान दो युवक आए और उन्होंने गाड़ी की चाबी छीन ली। उसके बाद उन्होंने जबरन उसे गाड़ी की पिछली सीट के नीचे डाल लिया। वह उसे लेकर बहालगढ़ की तरफ चल पड़े। इस दौरान उसने उठने का प्रयास किया तो युवकों ने बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया। उन्होंने उनका मोबाइल भी छीन लिया। उन्होंने बहालगढ़ पुल के पास उन्हें नीचे उतार दिया और मोबाइल देकर गाड़ी ले मौके से भाग गए। जिस पर उन्होंने गाड़ी मालिक को मामले से अवगत कराया। जिस पर पुलिस को जानकारी दी गई। कुंडली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच के बाद लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन