फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   CM announce 40 road to repair, approvel only three

सीएम की घोषणा 40 सड़कों के सुधार की, मंजूरी केवल तीन को

Sat, 22 Apr 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत Updated Sat, 22 Apr 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की घोषणाओं को अधिकारी कितनी गंभीरता से लेते हैं, इसका पता इसी बात से चलता है कि सीएम ने जिन 40 सड़कों की हालत सुधारने के लिए पांच महीने पहले घोषणा की थी, लेकिन केवल तीन सड़कों की हालत सुधारने को ही मंजूरी मिल सकी। अब उन तीन सड़कों को 3.59 करोड़ रुपये से सुधारा जाएगा, जबकि अन्य 37 सड़कों की फाइल मंजूरी के लिए अधिकारियों के टेबल पर धूल फांक रही है।
विज्ञापन

पिछले साल अक्तूबर व नवंबर माह में सीएम मनोहलाल ने सोनीपत, राई, गन्नौर में रैलियां की थीं। इसमें सीएम ने 40 सड़कों के मरम्मत करने व उनका चौड़ीकरण करने की घोषणा की थी। इनमें गन्नौर हलके की 24 सड़कें, राई हलके की 13 व सोनीपत हलके की तीन सड़कें शामिल हैं। उसके बाद सरकार ने पीडब्ल्यूडी से इन सड़कों के प्रपोजल को मांगा था। पीडब्ल्यूडी ने प्रपोजल तैयार कर शासन को मंजूरी के लिए भेज दिया था। अब शासन सीएम घोषणा के पांच माह बाद महज तीन सड़कों के मरम्मत व चौड़ीकरण करने की मंजूरी दे पाया है।
विज्ञापन

इन सड़कों की बदलनी थी हालत
गन्नौर हलके में अक्तूबर 2016 में हुई रैली में सीएम ने धतूरी से मलिकपुर, अहीर माजरा से समसपुर, बजाना कलां से दुभेटा, पुरखास से डबरपुर, आहुलाना से सरढ़ाना, गुमड़ से अगवानपुर, शेखपुरा से भावड़, शेखपुरा से अगवानपुर, खेड़ी गुजर से भोरा रसूलपुर गांव तक सड़कों के मरम्मत, जीटी रोड से हसनपुर, जीटी रोड से पबनेरा वाया सनपेड़ा, रामनगर से उमेदगढ़, राजपुर से लड़सौली, जीटी रोड से बाय, सरढ़ाना से बलि कतुबपुर, खुबड़ू से नंदीपुर माजरा, जाहरी से कामी, ललहेड़ी से लड़सौली व जीटी रोड, शहजाद से कामी रोड, जीटी रोड से खुबड़ू-शाहपुर समेत अन्य सड़कों की मरम्मत व चौड़ीकरण की घोषणा की थी। राई में नवंबर 2016 में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान सीएम मनोहरलाल ने 13 विभिन्न सड़कों की मरम्मत व चौड़ीकरण की घोषणा की थी। सोनीपत में नवंबर 2016 में हुई रैली में सीएम मनोहलाल ने आईटीआई चौक से साफियाबाद तक सड़क को फोरलेन, जीटीरोड को रोहतक रोड से जोडने के लिए एक बाईपास, पश्चिमी यमुना नहरों के बीच बनी सड़क की मरम्मत की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन तीन सड़कों को मिली मंजूरी
मुरथल से कुमासपुर के बीच करीब 4 किलोमीटर लंबी सड़क के पुनर्निर्माण की मंजूरी दी है, जिस पर 184.76 लाख रुपये खर्च होंगे। वहीं, पलड़ा गांव से गढ़ मिरकपुर तक करीब 2 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण के लिए 53.40 लाख रुपये मंजूर किए हैं। इसके अलावा बेगा से मीमारपुर तक करीब 11 किलोमीटर लंबी सड़क को ठीक करने के लिए 113.83 लाख रुपये खर्च होंगे।


लोक निर्माण विभाग की 40 सड़कों की मरम्मत व चौड़ीकरण करने के लिए सीएम ने घोषणाएं की थीं। विभाग की ओर से प्रपोजल तैयार कर शासन को भेजा गया था। सरकार की ओर से अभी तक तीन सड़कों के निर्माण की मंजूरी मिली है। जल्द टेंडर लगाकर काम शुरू करा दिया जाएगा।
-विकास रंगा, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed