{"_id":"627bf017d8b08f0a8f256cae","slug":"case-filed-against-female-doctor-in-sonipat-for-taking-salary-from-two-hospitals","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: महिला चिकित्सक पर दो अस्पतालों से वेतन लेने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनीपत: महिला चिकित्सक पर दो अस्पतालों से वेतन लेने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
Wed, 11 May 2022 10:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 11 May 2022 10:49 PM IST
सार
नागरिक अस्पताल की महिला चिकित्सक पर दिल्ली के नरेला स्थित सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भी काम करने का आरोप है। कोर्ट के आदेश पर सेक्टर-27 थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत में नागरिक अस्पताल के तत्कालीन पीएमओ ने महिला चिकित्सक पर षड्यंत्र के तहत दो जगहों से वेतन लेने व सरकारी नियमों की अवहेलना करने का मुकदमा दर्ज कराया है। तत्कालीन पीएमओ ने इसे लेकर कोर्ट में इस्तगासा दायर किया था, जिसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल के तत्कालीन प्रधान चिकित्सा अधिकारी के पास शिकायत आई थी कि अस्पताल में तैनात महिला चिकित्सक दिल्ली के नरेला स्थित सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भी ड्यूटी दे रही हैं। वह दोनों जगह से वेतन ले रही हैं। यह नियमों के खिलाफ है। प्रधान चिकित्सक अधिकारी ने इस संबंध में जांच करवाई, जिसमें महिला चिकित्सक पर चार माह से ज्यादा समय तक दोनों जगह काम करने का आरोप लगा था।
विज्ञापन
दोनों जगह से वेतन भी लिया गया था। मामले को लेकर महिला चिकित्सक को जांच के लिए बुलाया गया था। उस दौरान महिला चिकित्सक ने प्रधान चिकित्सक अधिकारी पर आरोप लगाए थे। महिला चिकित्सक द्वारा दो-दो जगह से वेतन लेने के मामले की जांच कर उच्च अधिकारियों को भेजी गई थी। वहीं पुलिस को कार्रवाई के लिए लिखा गया।
विज्ञापन
मामले में कार्रवाई न होने पर तत्कालीन पीएमओ डॉ. जयभगवान ने कोर्ट में इस्तगासा दायर किया। उसके बाद कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। इस पर अब कोर्ट के आदेश पर सेक्टर-27 थाना पुलिस ने महिला चिकित्सक के खिलाफ भादंसं की धारा 409, 420 व 120बी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ठोस कार्रवाई की जाएगी।