फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Case filed against eight for the murder of Narendra of Bhainswal Khurd Sonipat

Sonipat: ट्रेन की चपेट में आने से नहीं चुनावी रंजिश में की गई नरेंद्र की हत्या! अदालत के आदेश पर 8 पर केस दर्ज

Wed, 04 Jan 2023 01:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 04 Jan 2023 01:56 PM IST
सार

पुलिस ने मामले में ट्रेन की चपेट में आने से मौत बताकर केस बंद कर दिया था। परिजनों ने नरेंद्र की पंचायत चुनाव में रंजिशन हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फैंकने के आरोप लगाए थे। अब अदालत के आदेश पर 6 नामजद सहित 8 के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Case filed against eight for the murder of Narendra of Bhainswal Khurd  Sonipat
पुलिस थाना बरोदा, सोनीपत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के गांव भैंसवान खुर्द निवासी नरेंद्र की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। आरोप है कि नरेंद्र की मौत ट्रेन से कटकर नहीं चुनावी रंजिश में हत्या की गई थी। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद अदालत ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर गहनता से जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन

 

पहले पुलिस ने ट्रेन की चपेट में आने से मौत होने का मामला बताकर बंद कर दिया था। मृतक के भाई के प्रयासों से अदालत के आदेश के बाद अब जीआरपी ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

 

गांव भैंसवान खुर्द निवासी नरेंद्र का शव 10 नवंबर को रेलवे ट्रैक पर मिला था। मृतक के परिजनों ने नरेंद्र की पंचायत चुनाव में रंजिशन हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फैंकने के आरोप लगाए थे। हालांकि पुलिस ने इसे हत्या मानने से इनकार कर दिया और इसे ट्रेन की चपेट में आने से मौत बताकर केस बंद कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

परिजनों ने गांव में लगे सीसीटीवी की फुटेज दिखाई, जिसमें गांव में लगे सीसीटीवी की जांच की तो फुटेज में सामने आया कि 9 नवंबर को अजय, मनजीत, सुशील, जोगेन्द्र, साहिल, जय भगवान का लड़का नरेंद्र के पीछे भाग रहे हैं। इसके बाद देर रात वह रेलवे लाइन की तरफ से आते हुए दिखाई दे रहे हैं।

 

फुटेज सामने आने के बाद अदालत ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर गहनता से जांच के आदेश दिए हैं। अदालत के आदेश पर अब जीआरपी ने 6 नामजद सहित 8 के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed